Download App from

यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक को आई झपकी, बस रेलिंग से टकराई, एक मौत,

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को बस ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना महावन क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे की माइलस्टोन संख्या 118-19 के बीच एक रेलिंग से अनियंत्रित निजी बस टकरा गई। बस के रेलिंग से टकराने के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी और संबंधित थाने को दी गई। हादसे की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी की टीम ने ऐंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी महावन अरविंद सिंह ने बताया कि बस दिल्ली से चलकर आगरा जा रही थी। बस ड्राइवर की आंख लग जाने के कारण रेलिंग में टकरा गई। बस में करीब 45 से 50 सवारियां थीं।

उन्होंने बताया कि 6-7 व्यक्तियों के गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा भिजवाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा एक व्यक्ति विजय राज पुत्र शौकीन लाल निवासी चौरंगा वाह्य आगरा को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं, सड़क दुर्घटना में भूरी सिंह, नूरजहां, पप्पी, सौरभ मिश्रा, सुमन, चंद्रजीत घायल हुए हैं। वहीं, अन्य शेष सवारी जिनके हल्की-फुल्की खरोच आईं थीं। उनको बस सीधी करवा कर पुनः बस में बैठाकर गंतव्य को रवाना किया गया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?