Download App from

बाढ़ के मुआबजे में 24 घंटे से अधिक का समय ना लगे, डबल इंजन की सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ-मुख्यमंत्री योगी

अमृतपुर, राजेपुर,फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज 
संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट 

बाढ़ पीड़ितों से रूबरू हुए सीएम योगी आदित्यनाथ नें अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिये की व्यवस्था सुनिश्चित करें कि बाढ़ के मुआबजे में 24 घंटे से अधिक का समय ना लगे| उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है |
तहसील अमृतपुर के जमापुर में बाढ़ पीडितों से मिलनें पंहुचे सीएम योगी आदित्यनाथ नें कहा कि पूरे प्रदेश के लगभग 700 गाँव बाढ़ की चपेट में हैं | एक तरफ बाढ और तो दूसरी तरफ सूखा भी है | यह विचित्र स्थिति पूरे सूबे में है | 12 जनपद प्रदेश के हैं जिनमे सामान्य से अधिक बारिश हुई है| 53 जनपद ऐसे है जहाँ पे 26 में सामन्य बारिश, 22 जनपद में सामान्य से कम, 15 जनपदों में बारिश काफी कम या सूखे के हालात है |

गंगा नदी में उतराखंड में अधिक बारिश होनें के कारण फर्रुखाबाद, शाहजहाँपुर, बदायूं,बाराबंकी,अयोध्या, बलिया में गंगा व घाघरा खतरे के निशान से ऊपर वह रहीं हैं | उन्होंने कहा कि उन्होंने बाढ़ के लिए जनप्रतिनिधियों से कहा था कि वह बाढ़ आनें से पहले ही तैयारी करें | बाढ़ राहत के लिए एनडीआरएफ, एसडीआर व पीएसी की कंपनियां बाढ़ से बचाव के लिए प्रदेश भर में लगी है| शासन के स्तर पर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरण की कार्यवाही की जा रही है| इन जनपदों में देखें तो 4 लाख 14 हजार से अधिक लंच पैकेट वितरित किये गये है| प्रदेश भर में 1101 बाढ़ शरणालय, 1504 बाढ़ चौकी, दो हजार से अधिक मेडिकल टीम प्रदेश भर में, 2040 नाव राहत के लिए लगायी गयीहै |


सीएम योगी नें कहा कि पशुओं को लिए 840 चारा शिविर, 28 पशुओं का टीकाकरण किया गया है| उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समय से बाढ़ पीडितों की फसलों की रिपोर्ट भेजे जिससे समय से किसानों का मुआबजा मिल सके| उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद में 116 गाँव बाढ़ प्रभावित है | 80 हजार लोग बाढ की चपेट में हैं| बाढ़ में 22 मकान पूरी तरह छतिग्रस्त हुए है उन्हें सीएम आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध होंगे| 6 आंशिक आवास आशिक क्षतिग्रस्त हुए है उन्हें मुआवजा उपलब्ध करानें के निर्देश दिये गये है| | 70 झोपड़ियाँ भी छतिगस्त हुईं है उन्हें भी मुआवजा मिलेगा|


उन्होंने कहा 52 बाढ चौकी जनपद में स्थापित की गयी हैं | 24 शरणालय बनाएं गये है| 125 नाव बाढ़ ग्रस्त गांवों में लगायीं गयी हैं| जनपद में ही पीएसी व एनडीआरएफ की बचाव राहत के लिए लगीं है | जनपद में अभी तक 22 हजार अधिक राहत प[पैकेट वितरित किये गये हैं| इसकी संख्या बढ़ानें के निर्देश दिये गये हैं | 22 हजार त्रपाल वितरित किये गये हैं | 78600 क्योरिन की टेबलेट जनपद में वितरित की गयीं है | 31500 लोगों को उपचार की सुबिधा मिली है| 21 मेडिकल टीमें लगी हैं| 6 सचल मेडिकल टीमें बाढ प्रभावित क्षेत्रों में लगीं है| पशुओं में भी टीकाकरण की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में हैं| उन्होंने कहा की जनप्रतिनिधि पूरी तत्परता के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगे हैं| उन्होंने कहा पीएम मोदी नें सभी बाढ़ पीड़ितों को ससमय राहत सामग्री वितरित करनें के लिए कहा है| जिसके चलते वह खुद चलकर आये हैं| उन्होंने कहा की जनहानि होनें पर चार लाख का मुआवजा देनें के निर्देश दिये गये हैं |


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें कहा कि उन्होंने सिचाई विभाग को निर्देश दिये है कि बाढ़ का कोई स्थायी समाधान निकालें| बाढ़ पीडितों के साथ डबल इंजन की सरकार खड़ी है| उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्देश दिये हैं कि आपदा के समय पीड़ितों को महीने में दो बार राहत सामग्री वितरित हो| उन्होंने कहा कि निर्देश दिये हैं कि किसी को मुआवजा मिलनें पर 24 घंटे से अधिक अक समय ना लगे |इस दौरान प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्यय, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता , भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, विधायक सुशील शाक्य आदि रहे|

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल