Download App from

पुलिस-प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा,सीओ मोहम्दाबाद व थाना अध्यक्ष ने तिरंगा थामकर यात्रा की अगवानी की

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज़

थाना नबावगंज पुलिस-प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा:देशभक्ति के लगे नारे , सीओ ने लोगों को घरों पर झंडा लगाने की अपील की।

नबाबगंज थाना पुलिस-प्रशासन ने तिरंगा यात्रा निकाली।
सीओ मोहम्दाबाद राजबीर सिंह गौर व थाना अध्यक्ष ने तिरंगा थामकर यात्रा की अगवानी की। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से हर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। नबाबगंज नगर के पंचायत कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने यात्रा में शिरकत की।पुलिसकर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकलने से नगरबासियों में काफी उत्साह दिखाई दिया ।लोगो ने इस कार्य के लिये पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की।

इस वर्ष 15 अगस्त पर हर घर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के पुलिस प्रशासन की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मोहम्दाबाद सीओ ने रविवार को यात्रा में सहभागिता करते हुए तिरंगा लहराया। बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने-अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा ध्वज फहराना है। लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से शासन-प्रशासन की ओर से यह कवायद की जा रही है।

तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गए। सीओ व थानाध्यक्ष ने दुकानदारों और लोगों को तिरंगा यात्रा में सहयोग के लिए कहा । साथ ही लोगों को घर और दुकानों में तिरंगा लगाने को कहा।जिलापंचायत सदस्य यशवीर आर्य ने अपनी टीम के साथ शिरकत की।यशवीर आर्य ने कहा तिरंगा झंडा हम सब की शान है।हमारे अंदर देश भक्ति की भावना को जगाता है।हम सभी को शासन का पूर्ण रूप से सहयोग करना चाहिए।जिलापंचायत सदस्य यशवीर आर्य ने सभी जिले के लोगों से अपील कर कहा सभी लोग अपने मकान व दुकान पर तिरंगा फहराये।तिरंगा यात्रा में थाना क्षेत्र के सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?