Download App from

प्रमोद मिश्रा को भारतीय किसान यूनियन(स्वराज) का जिलाध्यक्ष किया गया नियुक्ति

नबाबगंज,फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन(स्वराज) की एक बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए प्रमोद मिश्रा को जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद नियुक्त किया गया है।
संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन पुराना संगठन है और किसानों की और युवा बेरोजगारों की लड़ाई हमेशा से लड़ता रहा है। इसी कड़ी में प्रमोद मिश्रा को जिलाध्यक्ष घोषित किया जाता है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है उसको बड़ी निष्ठा से निभाएंगे एवं ईमानदारी से किसानों और नौजवानों की समस्या को उठाएंगे।समर्थकों में ख़ुशी की लहर।सभी ने उनको बधाई दी।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?