Download App from

Karwa Chauth 2023: कल है करवा चौथ,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा करने की विधि

Karwa Chauth Muhurat 2023: कल है करवा चौथ,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा करने की विधि

Karwa Chauth Muhurat 2023: सनातन धर्म में करवा चौथ (Karva Chauth) व्रत का बहुत महत्व है। यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है,इस दिन विवाहित महिलाएंव अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, शाम की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। करवा चौथ का व्रत एक कठिन व्रत माना जाता है। करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के अटूट रिश्ते का प्रतीक है-

 

करवा चौथ कब और क्यों मनाया जाता है?-
करवा चौथ व्रत हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सौभाग्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

जानिए करवा चौथ व्रत का शुभ समय और चंद्रोदय का समय-
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ: 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार रात 09:32 बजे
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त: बुधवार 01 नवंबर 2023 रात्रि 09:21 बजे तक

करवा चौथ पूजा का समय: 01 नवंबर 2023 शाम 05:36 बजे से शाम 07:42 बजे तक अवधि: 1 घंटा 6 मिनट
द्वितीय क्षण – शाम 05:36 बजे से शाम 06:54 बजे तक अवधि: 1 घंटा 18 मिनट

करवा चौथ का चंद्रमा कितने बजे दिखाई देगा जानिए व्रत से जुड़ी कुछ खास बातें-

करवा चौथ के दिन बन रहा शुभ योग- 1 नवंबर 2023 यानी करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। 2 नवंबर को सुबह 06:33 बजे से 04:36 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. साथ ही इस दिन शिव योग का भी संयोग बन रहा है. 1 नवंबर को दोपहर 02:07 बजे शिव योग शुरू होगा। इन दो दुर्लभ संयोगों के कारण इस वर्ष करवा चौथ का महत्व बढ़ गया है। ऐसा माना जाता है कि कुछ शुभ योगों में पूजा करने और कुछ उपाय करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है|

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल