Download App from

फर्रुखाबाद के लाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके देश का नाम किया रोशन

संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट 

आरोही टुडे न्यूज, फर्रुखाबाद के विकासखंड राजेपुर के अंतर्गत बरुआ गांव के रहने वाले मुकेश चंद्र त्रिपाठी पुत्र वैजनाथ त्रिपाठी व जिला बस्ती के रहने वाले विनोद शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके भारत का झंडा लहराया।मुकेश चंद्र त्रिपाठी ने फर्रुखाबाद ही नहीं उत्तर प्रदेश का भी नाम रोशन कर दिया। परिजनों नें एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।मुकेश चंद्र त्रिपाठी ने युवाओं के लिए एक नई मिशाल कायम की है। मुकेश चंद्र त्रिपाठी, विनोद शर्मा  ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बंगाल मास्टर्स एथलेटिक में देश का झंडा लहराया।जिसके बाद उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जैसे ही यह सूचना उनके गांव में पहुंची तो गांव वालों ने भी खुशी में पटाखे छुड़ाएं। परिजनों ने गांव वालों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। मुकेश चंद्र त्रिपाठी,  विनोद शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में जीत हासिल कर युवाओं के लिए एक नई मिसाल कायम की है।यह प्रतियोगिता कोलकाता में आयोजित हुई थी।दिनांक 4 एवं 5 नवंबर 2023 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बंगाल मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता में मुकेश चंद्र त्रिपाठी व विनोद शर्मा ने 5000 मीटर,1500 मीटर एवं 800 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त करके जिले का ही नहीं अपितु उत्तर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर दिया।आयोजित प्रतियोगिता में गणराज्य, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश इत्यादि देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त करके उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया.

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल