Download App from

युवकों नें शराब के नशे में स्विफ्ट डिजायर कार में लगाई आग , मचा हड़कंप

राजेपुर,फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज 

अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट 

राजेपुर थाना क्षेत्र अलीगढ़  बांध पर दिनदहाड़े युवक ने लगाई कार में आग जिससे कि लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया. कुछ युवकों नें शराब के नशे में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में आग लगा दी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहां पर मौजूद लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। गाड़ी चालक नरेश सिंह यादव निवासी निविया ने कूद कर अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है युवकों नें यह गाड़ी फाइनेंस पर ली थी। युवकों के पास फाइनेंस भरने के पैसे नहीं थे। इसलिए युवकों ने शराब के नशे में गाड़ी में आग लगा दी। जिससे वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं लोगों में दहशत का माहौल सर गर्मी नजर आ रही लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस प्रशासन नें युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया है।

राजेपुर थाना क्षेत्र में लगातार युवकों का आतंक जारी है।युवकों द्वारा लगातार आम पब्लिक को परेशान करने का नया-नया बहाना ढूंढा जा रहा है। राजेपुर थाना पुलिस का अराजक तत्वों को कोई खौफ नहीं है। अराजक तत्व जहां भी चाहे वहीं पर अशांति फैलाते हैं। राजेपुर थाना पुलिस शांति व्यवस्था को कायम रखने में नाकाम होती नजर आ रही है।राजेपुर थाना क्षेत्र में लगातार अराजक तत्व अशांति फैला रहे हैं। नजर आ रहे  युवकों के साथ पुलिस नाकाम नजर आ रही.

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल