अनुपम दुबे के विरुद्ध अवैध संपत्ति की कुर्की का जबरदस्त अभियान,10 करोड़ की संपत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज

पुलिस प्रशासन ने राज्य स्तरीय माफिया अनुपम दुबे के विरुद्ध अवैध संपत्ति की कुर्की का जबरदस्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार काफी पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला दाल मंडी स्थित अनुपम दुबे के मकान पर पहुंचे। पुलिस ने इस मकान के अलावा माफिया के पांच प्लाटों की कुर्की की कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मीडिया को बताया कि राज्य स्तरीय चयनित माफिया अनुपम दुबे के विरुद्ध 63 मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं। उसने 90 के दशक से अपराधिक घटनाओं से बड़ी संपत्ति अर्जित की। इससे पूर्व पुलिस माफिया की 113 करोड़ की संपत्ति की कुर्की कर चुकी है। एसपी श्री कुमार ने बताया कि आज अनुपम का एक मकान एवं पांच प्लाट कुर्क किए गए हैं जिनकी बाजारु कीमत 10 करोड़ है।अभी तक माफिया अनुपम की करीब 50 संपत्तियां कुर्क की जा चुकी है और बेनामी संपत्तियों को खंगाला जा रहा है। एसपी ने बताया की जो भी अपराधी अपराध करके अबैध संपत्ति अर्जित करेगा उसकी अवैध संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत जप्त कर ली जाएगी। माफिया अनुपम दुबे आगरा की जेल में है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?