फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज –कायस्थ सभा फर्रुखाबाद का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी मूक बधिर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज सक्सेना एवम् मुख्य निर्वाचन अधिकारी अपर जनपद शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव भगौलीवाल के दिशानिर्देशन में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की गई। आलोक रायजादा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। आलोक रायजादा बहुमुखी प्रतिभा के धनी, कायस्थ सभा फर्रुखाबाद के पहले भी दो बार अध्यक्ष रह चुके , साथ ही भारत विकास परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष, एवम् शहर की विभिन्न संस्थाओं में पदाधिकारी हैं। उपाध्यक्ष पद पर पंकज सक्सेना एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री शरद श्रीवास्तव, महामंत्री विनोद कुमार सक्सेना, संयुक्त मंत्री आलोक सक्सेना एवं अजय सक्सेना, कोषाध्यक्ष राजीव सक्सेना, ऑडिटर दीपक रंजन सक्सेना, प्रचार मंत्री घनश्याम सक्सेना, सांस्कृतिक मंत्री राजवेंद्र सक्सेना के अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य पर सुजीत प्रधान नीरज सक्सेना मुकेश सक्सेना अजीत राजन सक्सेना, शील श्रीवास्तव, दीपक रायजादा, गौरव श्रीवास्तव, एवं रोहित सक्सेना को समाज के प्रबुद्ध जनों ने कार्यकारिणी में चुना। डा पी एन सक्सेना, मुकेश सक्सेना, नरेश कुमार सक्सेना व रस्तोगी कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य आर सी सक्सेना को संरक्षक मनोनीत किया गया।
