फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज-सेवा समिति फर्रुखाबाद की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा समिति के सेवको ने देर रात शहर की सड़को पर निकल कर ऐसे लोगो को खोजा जो अपनी राते रोड़ किनारे काटने को मजबूर है व पन्नी ताने व अन्य किसी चीजों से अपना गुजारा कर रहे थे,ऐसे लोगो को सेवा समिति द्वारा कम्बल दिए गए है। टीम के सेवको ने पूरे शहर का भ्रमण कर लोगो को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है।
सेवा समिति फर्रुखाबाद के संस्थापक फरियाब खान बताते है यह सेवा पिछले 5 सालो से टीम के सेवक लगातार सेवा भाव से कर रहे है,और मैं जब तक जीवित रहूंगा समाज की सेवा करता रहूंगा।
समाज में हर व्यक्ति को अपने हिस्से की जिम्मेदारियों को समझने की जरूरत है। हर व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद करना चहिए यह हमारा नैतिक दायित्व भी है।
जिलाप्रभारी मेराजुद्दीन सेख व शहर अध्यक्ष हिलाल शफीकी बताते है हमे सेवा करने में मन की जो शांति मिलती है वो दुनिया में कही नही मिलती एक बार आप लोग किसी की मदद करके जरूर देखे आप भी मन की शांति का अहसास कर सकते है। इस मौके पर सेवक फरीद खान,सेवक अमन सलमानी, सेवक शारिक अली,सेवक आदिल अहमद,सेवक अमन खान,सेवक शकील अहमद,सेवक साहिल खान आदि सेवक मौजूद रहे।
![Arohi Today News](https://arohitodaynews.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20171228-WA0041_1-1_uwp_avatar_thumb.jpg)