श्री राम नाम नगर प्रवेश यात्रा में उमड़ी भीड़,संत सत्य गिरी महाराज का भव्य स्वागत

करणी सेना पदाधिकारियों ने यात्रा को सफल बनाने में झोंकी ताकत….

 फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज-श्री पंचराम जूना अखाड़ा प्रमुख संत सतगिरी महाराज की अध्यक्षता में श्री राम नाम नगर प्रवेश यात्रा का आयोजन किया गया। पांचाल घाट से निकली यात्रा का शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्यता से स्वागत किया गया। संत सतगुरु महाराज को लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
करणी सेना जिला अध्यक्ष समेत एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी यात्रा में सम्मिलित रहे।

पांचाल घाट मेला श्री रामनगरिया से श्री राम नाम नगर प्रवेश यात्रा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंगलवार को निकाली गई। करणी सेना पदाधिकारियो ने मेला रामनगरिया में 101 संतों का सम्मान कर यात्रा का शुभारंभ किया। संत सतगिरी महाराज के नेतृत्व में यात्रा पांचाल घाट पुल होते हुए कादरी गेट पहुंची। कादरी गेट पर स्थानीय लोगों के साथ करनी सेना व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक उत्कर्ष ठाकुर ने माला व अंग वस्त्र से संतों का सम्मान किया।यात्रा का शहर क्षेत्र में साहबगंज चौराहा त्रिपोलिया चौक नेहरू रोड लाल गेट पर फर्रुखाबाद विकास मंच हिंदू महासभा युवा व्यापार मंडल सहित व्यापारियों ने भी स्वागत किया।


यात्रा के दौरान वैष्णव संप्रदाय प्रमुख संत महात्मा महाराज का भी जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में सागरपुरी महाराज कल्याण दास महाराज कृष्ण दास महाराज, पदमपुरी,रामगिरी,छोटे भैया समेत बड़ी संख्या में संत मौजूद रहे।संत सतगगिरी महाराज ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उसी के उपलक्ष में यात्रा निकाली गई 22 जनवरी को भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।करणी सेना से जिला महासचिव प्रदीप सिंह राठौड़ वैभव सुमित सिंह शिवम सिंह विक्की ठाकुर कुलदीप सिंह मोंटू आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल