आज का राशिफल, 19 जनवरी 2024,शुक्रवार
मेष:-
आज मन में जोश एवं चुस्ती बनी रहेगी। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। कामकाज भी ठीकठाक रहेगा। बेवजह किसी से मतभेद हो सकते है।
वृषभ :-
कामकाज मे बरकत होगी। शिक्षा – प्रतियोगिता के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। यात्राएं हो सकती है।
मिथुन:-
आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में धनलाभ होगा। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
कर्क:-
पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा परंतु परिवार में किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। मिथ्या आरोप लग सकते है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
सिंह:-
मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। घर में किसी से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।
कन्या :-
कामकाज में बदलाव की सोच सकते है। लोगों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते होंगी।
तुला:-
किसी व्यक्ति के सहयोग से लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी। पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कामकाज में भी मनवांछित सफलता नहीं मिलेगी।
वृश्चिक:-
आज जो भी काम करेंगे समझदारी से करें अन्यथा परेशानी उत्पन्न हो सकती है। बड़ों का आदर करने में आप आगे रहेंगे। परिवार का सुख मिलेगा। यात्राएं हो सकती है।
धनु:-
मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। वाणी का प्रभाव अच्छा बना रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गो का सुख मिलेगा। नवीन मित्रता हो सकती है। मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी।
मकर:-
आज परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। मन में जोश एवं चुस्ती बनी रहेगी। किसी से मतभेद हो सकते है।
कुंभ:-
लोगों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। आज घर-परिवार या किसी मित्र-रिश्तेदार के यहां किसी मांगलिक कार्यक्रम में षामिल होंगे। नवीन मित्रता बन सकती है। परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते हो सकती है।
मीन:-
परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे।
