ब्लाक प्रमुख ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, जरूरतमंद पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

 राजेपुर ,फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज , अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट 

राजेपुर ब्लॉक प्रमुख पल्लभ सोमवंशी ने अपने पिता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यपाल सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और जरूरतमंद पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित की। बाढ़ की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में उन्होंने पीडि़त परिवारों की स्थिति का जायजा लिया और उनकी मदद के लिए तत्पर रहे।
इस अवसर पर पल्लभ सोमवंशी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता करना हमारा कर्तव्य है और हम हर संभव प्रयास करेंगे कि सभी जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सके। उन्होंने अपने पिता सत्यपाल सिंह के साथ मिलकर पीडि़तों को खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं।
सत्यपाल सिंह ने भी इस मौके पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और इस विपत्ति के समय में भी हम सभी को मिलकर एकजुटता के साथ इस संकट का सामना करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाढ़ से प्रभावित हर व्यक्ति को मदद पहुंचाई जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
राहत सामग्री वितरण के दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस कार्य में सहयोग किया। पीडि़त लोगों ने इस मदद के लिए पल्लभ सोमवंशी और सत्यपाल सिंह का आभार व्यक्त किया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल