भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज- आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता अभियान 2024 की पदाधिकारी कार्यशाला भाजपा जिला मुख्यालय आवास विकास में संपन्न हुई।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रुप में भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रिय मंत्री सौरभ पटेल , सांसद मुकेश राजपूत , भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता ,जिला महामंत्री भाजपा कैप्टन डी एस राठौर,क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो शशांक शेखर मिश्र, क्षेत्रीय कार्यसमीति सदस्य भाजयुमो अनुज प्रताप रहें।


जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने उद्वोधन देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी स्वं की जिम्मेदारी से ज्यादा से ज्यादा भाजपा के सदस्य बनाए। जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को टारगेट देते हुए भाजपा की नीतियों से पुनः अवगत कराया।
जिला महामंत्री कैप्टन डी एस राठौर ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से समझाया और कहा कि सदस्य उन्ही को बनाए जो पार्टी की विचारधारा से जुड़ा हो एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सम्मान की दृष्टि से देखते हों।


भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कार्यशाला में कहा कि आज भाजपा के सदस्यता अभियान का एक और दौर शुरू हो चुका है। भारतीय जनसंघ से अब तक भाजपा ने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने की कोशिश की है। हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर कमल भी बड़ी श्रद्धा से पेंट किया। हमें विश्वास था दीवारों पर पेंट किया हुआ कमल कभी न कभी दिलों पर भी पेंट हो जाएगा। सांसद मुकेश राजपूत ने युवाओं से कहा की आप युवा है आपने ऊर्जा है आप पार्टी जो कार्य चाहे कर सकते। आप खुद ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए और अन्य लोगो को भी अभियान से जोड़ें।


कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री भाजयुमो अभय प्रताप ने किया। जिला अध्यक्ष भाजयुमो मयंक बुंदेला ने कार्यशाला का समापन किया और सदस्यता अभियान की टीम गठित कर टीम को अभियान के बारे में बताया।
कार्यशाला में जिला मंत्री अंकित गुप्ता,अंकित तिवारी, विक्रान्त तिवारी, जिला शोध प्रमुख अमन अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी सत्यम कटियार , मंडल अध्यक्ष एवं मंडल की टीम उपस्थित रहें।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?