फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज- आज जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं अमृतपुर विधानसभा के प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में उनके साथ जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, विधानसभा अध्यक्ष भोला यादव, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अनुराग यादव, प्रदीप यादव टीटू, निर्भान सिंह जिला सचिव, कृपाल यादव सेक्टर प्रभारी, विनोद यादव सेक्टर प्रभारी ,अशोक यादव, रामपाल सिंह यादव, अखिल कठेरिया आदि ने बूथ अध्यक्षों के साथ में राहत सामग्री वितरित की।
जिन ग्रामों में राहत सामग्री का वितरण होगा वह इस प्रकार हैं:- धनी नगला,राम प्रसाद नगला,माखन नगला,कालिका नगला,हमीरपुर, करनपुर घाट, बनारसीपुर, फकरपुर, करनपुर मंझा, सुभानपुर, किराचन, पंचम नगला, खुशहाली नगला, भिगन नगला।।