फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज अमृतपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम कुबेरपुर कुडरा राजपुर में समाजवादी पार्टी के मनोज मिश्रा द्वारा ब्राह्मण जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने शिरकत की। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने ब्राह्मण जन चौपाल में आए हुए ब्राह्मणों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रबुद्ध वर्ग पूरे समाज को दर्पण दिखाए की भाजपा सबकी विरोधी है। समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित इस ब्राह्मण जन चौपाल का उद्देश्य भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना करते हुए ब्राह्मण समाज को समाजवादी पार्टी के साथ जोड़ने का था। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर ब्राह्मण समाज के शोषण और उनकी अनदेखी के आरोप लगाए।
सपा के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने ब्राह्मण समाज को यह संदेश दिया कि भाजपा सरकार ने उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और उनके साथ अन्याय किया है। उन्होंने फर्रुखाबाद जनपद के विकास की धीमी गति और ब्राह्मण समाज के प्रति कथित भेदभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने महंगाई, जमीनों पर बुलडोजर चलने, और जनप्रतिनिधियों द्वारा एक एक्सप्रेस वे तक न ला पाने की विफलताओं को उजागर किया। कहा कि यहां की जनता को सिर्फ लिंक रोड़ों से काम चलाना पड़ेगा।चंद्रपाल सिंह यादव ने यहां तक कहा कि फर्रुखाबाद जनपद ब्राह्मणों के शोषण में नंबर एक पायदान पर है। सबसे ज्यादा बुलडोजर ब्राह्मणों की जमीनों पर चला, अब भी नहीं सत्ता परिवर्तन के बारे में सोचा तो आपकी संतानों का भविष्य अंधकार में होगा। तेल, पेट्रोल, डालडा, डीजल, दालें,मखाने, सब दोगुनी कीमत के हो गए। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा किसानों, गरीबों को न देकर कुछ खास उद्योगपति वर्ग को दे दिया गया। ब्राह्मणों को सपा से जुड़ने का अनुरोध किया। वहां मौजूद सभी प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने एक सुर हाथ उठाकर कहा अब समाजवादी पार्टी के साथ जीवन भर रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाजवादी पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख ब्राह्मण नेता और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। यह आयोजन आने वाले चुनावों में सपा की रणनीति का हिस्सा दिखता है, जिसमें विभिन्न वर्गों को जोड़कर मजबूत जनसमर्थन तैयार करना है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मनोज मिश्रा, प्रशांत मिश्रा,अनूप मिश्रा, विमल मिश्रा ,काशीनाथ मिश्रा, कुबेरपुर निवासी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,अदिया राजेश शुक्ला,अमित शुक्ला ,सुधीर शुक्ला निवासी पीटनापुर, डॉ हरिशंकर मिश्रा, रामबाबू मिश्रा, संतोष मिश्रा, बद्री प्रसाद, मुकेश दीक्षित, विमल मिश्रा ,छोटेलाल बीडीसी, अमरीश त्रिवेदी, बृजरामा त्रिवेदी, नंदकिशोर, मनोज मिश्रा ,सुधाकर त्रिवेदी ,अंकुर त्रिवेदी, संजय मिश्रा रुल्लापुर, अखिल कठेरिया आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने दी।
