सम्राट अशोक, राजा निषाद एवं महर्षि कश्यप जयंती समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज , आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – समाजवादी पार्टी कार्यालय में भारत के गौरवशाली इतिहास की तीन महान विभूतियों – सम्राट अशोक, राजा निषाद एवं महर्षि कश्यप की जयंती पूरे सम्मान, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की। इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य एवं डॉ. रामकृष्ण राजपूत ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व इतिहास के सबसे महान शासकों में गिने जाते हैं। कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने हिंसा का त्याग कर बुद्ध के धम्म मार्ग पर चलकर करुणा, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राजा निषाद और महर्षि कश्यप जैसे महापुरुषों ने भारतीय समाज की नींव को मजबूती प्रदान की और समाज के वंचित वर्गों को दिशा दिखाई। यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन महापुरुषों के विचारों को अपनाकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें।

डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक की दूरदृष्टि, नेतृत्व और धर्म आधारित शासन व्यवस्था आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने राजा निषाद को आदिवासी समाज के उत्थान का प्रतीक बताया और कहा कि उन्होंने हाशिए पर पड़े समाज को नेतृत्व दिया। महर्षि कश्यप को उन्होंने भारत की ज्ञान परंपरा का वाहक बताते हुए कहा कि उनकी रचनाएँ आज भी वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सबका कर्तव्य है।

डॉ. रामकृष्ण राजपूत ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन एक प्रेरणा है कि सत्ता सेवा के लिए होती है, न कि शोषण के लिए। राजा निषाद और महर्षि कश्यप का योगदान सामाजिक संरचना में एकता, समरसता और न्याय को स्थापित करने में अहम रहा है। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों की स्मृति को जीवंत रखना सामाजिक चेतना का कार्य है।

जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विचारों और मूल्यों की पार्टी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निरंतर ऐसे महापुरुषों को स्मरण करते हैं जिनका योगदान सामाजिक न्याय, भाईचारे और समरसता की स्थापना में रहा है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा नफरत और झूठ की राजनीति में लगी है, तब समाजवादी पार्टी समरसता, शिक्षा और बराबरी के लिए संघर्षरत है।

भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सम्राट अशोक जैसे शासक विरले ही होते हैं, जिन्होंने युद्ध के बजाय शांति और धर्म का मार्ग अपनाया। उनका ‘धम्म’ आज भी भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि अशोक का जीवन बताता है कि एक सच्चा नेता वही है जो सत्ता को जनता की सेवा में लगाता है।

जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को उनके हक से वंचित कर रही है। पीडीए वर्ग के हक पर डाका डालकर खास वर्ग को लाभ पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजा निषाद, अशोक और महर्षि कश्यप ने समाज के हाशिए पर खड़े लोगों को ताकत देने का काम किया था और समाजवादी पार्टी उनके पदचिह्नों पर चल रही है।

फ्रंटल संगठन प्रभारी एवं जिला सचिव रामपाल सिंह यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि सम्राट अशोक, राजा निषाद और महर्षि कश्यप भारत के उस गौरवशाली अतीत के प्रतीक हैं जिसमें न्याय, समता और समान अवसर की भावना निहित है। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में जब सामाजिक संतुलन को तोड़ने की कोशिशें हो रही हैं, तब ऐसे महापुरुषों की जयंती मनाकर हम सामाजिक चेतना को फिर से जीवित कर रहे हैं।

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी अशोक अंबेडकर, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी बंटी यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मदाबाद मनोज यादव, एडवोकेट राजपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य, गोपाल यादव, आशू यादव, सरिता शाक्य,गौरव यादव, मोहित कुमार, आशीष यादव, छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिल कठेरिया, अजब सिंह शाक्य, सुधीर शाक्य, शिवशंकर शर्मा, अश्वनी शाक्य, अरुण प्रताप, अजय कुमार, अजबविजय अनुरागी, कुलदीप शाक्य, मुख्तार आलम, आयुष यादव, अभिषेक शाक्य (प्रधान – मझोला), अनमोल यादव, पुष्पेंद्र कुशवाहा, कौशलेंद्र सिंह कश्यप, सुमित कुशवाहा, महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक शाक्य द्वारा किया गया एवं संचालन जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने किया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

India
+86°F
Low cloudiness
13 mph
39%
756 mmHg
8:00 PM
+86°F
9:00 PM
+86°F
10:00 PM
+84°F
11:00 PM
+81°F
12:00 AM
+79°F
1:00 AM
+79°F
2:00 AM
+79°F
3:00 AM
+77°F
4:00 AM
+77°F
5:00 AM
+75°F
6:00 AM
+77°F
7:00 AM
+81°F
8:00 AM
+86°F
9:00 AM
+91°F
10:00 AM
+95°F
11:00 AM
+99°F
12:00 PM
+97°F
1:00 PM
+99°F
2:00 PM
+95°F
3:00 PM
+90°F
4:00 PM
+90°F
5:00 PM
+86°F
6:00 PM
+84°F
7:00 PM
+82°F
8:00 PM
+81°F
9:00 PM
+81°F
10:00 PM
+79°F
11:00 PM
+79°F
Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?