हिंदी साहित्य भारती के तत्वाधान में डॉ प्रभात अवस्थी की पुस्तक लोकदृष्टि की समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज हिंदी साहित्य भारती जिला इकाई के तत्वाधान में डॉ प्रभात अवस्थी की पुस्तक लोकदृष्टि की समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन रस्तोगी इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री एवं हिंदी साहित्य भारती के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवींद्र शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ .श्रीराम निवास शुक्ल पूर्व निदेशक राजभाषा भारत सरकार एवं डॉ पंकज सिंह अपर आयुक्त जीएसटी उत्तर प्रदेश, हिंदी साहित्य भारती के प्रदेश महामंत्री डॉ अमरनाथ दुबे जी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य महंत श्री ईश्वर दास जी महाराज द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ संतोष कुमार पांडे जी ने किया। पुस्तक लोक दृष्टि की समीक्षा प्रसिद्ध समीक्षक डॉक्टर कृष्णकांत अक्षर जी “चिति” की व्याख्या करते हुए उसके शास्त्रीय महत्व की चर्चा की,, समीक्षक के रूप में डॉ राजकुमार सिंह पूर्व विभाग अध्यक्ष हिंदी, दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए पुस्तक की कमियों को भी इंगित किया और भाषाई स्वतंत्रता की ओर ध्यान आकृष्ट किया। प्रसिद्ध समीक्षक प्रोफेसर डॉक्टर रामबाबू मिश्रा रत्नेश जिला अध्यक्ष हिंदी साहित्य भारती जी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विचार गहन मंथन के बाद ही शब्द के रूप में प्रकट होता है ।डॉ मधुबाला अवस्थी ने लोकदृष्टि एक चेतना है, हिंदी संबंधो को साधती है, पर विस्तार से चर्चा की। प्रसिद्ध समीक्षका डॉ. शशि किरण सिंह प्राचार्य जी ने पुस्तक लोक दृष्टि की समीक्षा करते हुए कहा की लोक चिंतन के बिना लोक साधना संभव नहीं।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. रवींद्र शुक्ल जी ने पुस्तक समीक्षा करते हुए लोक जीवन महत्व पर प्रकाश डालते कहा कि जब तक दृष्टि सुधारण नहीं होगा तब तक लोक की शुद्धता सुधार पर विचार करना व्यर्थ है। साथ ही उन्होंने भारत पर आगामी संकटों की तरफ भी ध्यानाकर्षण करते हुए एकात्मता के सूत्र से भारत की संस्कृति को बचाना है । कार्यक्रम सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ सरस्वती वंदना श्रीमती प्रीति पवन तिवारी जी द्वारा प्रस्तुत की गई, एवं प्रसिद्ध कवित्री स्मृति अग्निहोत्री द्वारा भगवान राम का स्तुति गान प्रस्तुत किया गया। आभार रस्तोगी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीमान संतोष त्रिपाठी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर शशि प्रभा अग्निहोत्री पूर्व प्राचार्य, डॉ आलोक शुक्ला, डॉ पी डी शुक्ला, श्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी,पियूष त्रिपाठी प्रवीन मिश्र श्रीमती अर्चना मिश्रा श्रीमती सरस्वती वर्मा अर्चना अवस्थी डॉ प्रज्ञा दीक्षित प्रवीन कटियार अनुराग अग्रवाल राजेश हजेला संजय गर्ग प्रवीन पाल पंकज पाल अनिल सिंह आदि डेढ़ सौ से अधिक साहित्यकार और सामाजिक साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

16 Apr
+55°F
17 Apr
+61°F
18 Apr
+72°F
19 Apr
+73°F
20 Apr
+75°F
21 Apr
+63°F
22 Apr
+66°F
16 Apr
+55°F
17 Apr
+61°F
18 Apr
+72°F
19 Apr
+73°F
20 Apr
+75°F
21 Apr
+63°F
22 Apr
+66°F
Weather for the Following Location: Lexington on Map

राशिफल

× How can I help you?