व्यापारियों नें चौक पर घरना प्रदर्शन कर, नगर मजिस्ट्रेट के खिलाफ की नारेबाजी

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज

व्यापारियों नें चौक पर घरना प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट के खिलाफ नारेबाजी भी की| बाद में अधिकारियों मे समझानें पर प्रदर्शनकारी हटे और जिलाधिकारी से भेट कर अतिक्रमण हटाओ अभियान में व्यापारी हित को ध्यान में रखनें की मांग की|


अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में व्यापारी चौक बाजार पंहुचे और उन्होंने जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया| कुछ ही देर में ठीक-ठाक भीड़ एकत्रित हो गयी| भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी भी आ गये| उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव व पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल पर जुबानी हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया शव चेयरमैंन के इशारे पर ही चल रहा है| भाजपा नेता शिवांग रस्तोगी नें कुछ लोगों नें खरी-खरी सुना दी| व्यापारियों नें कहा कि जब रेलवे रोड़ टूट रहा था तब क्यों नही दिखायी दिये| भाजपा के जनप्रतिनिधि व्यापारियों के साथ क्यों नही दिखे| सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के साथ सीओ सिटी प्रदीप कुमार, शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला आदि मौके पर आ गये| सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट की लक्ष्मण सिंह व व्यापारियों से तीखी नोकझोंक हुई| लगभग चार घंटे के धरना प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के कहने पर सड़क पर बैठे व लेटे व्यापारी उठ गये।

अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह के साथ लगभग 40 व्यापारी डीएम आवास पर पंहुचे| जहाँ डीएम से सौरभ शुक्ला, लक्ष्मण सिंह, अनुपम रस्तोगी व पंकज अरोड़ा सहित पांच लोगों नें अपनी बात रखी| लक्ष्मण सिंह नें कहा कि पहले रेलवे रोड़ को माडल रोड़ बनाया जाये इसके बाद ही दूसरी जगह पर जेसीबी चले| सभी नें डीएम के सामनें मांग रखी की कल से बुलडोजर नही चलाया जाये| रेलवे रोड़ की नाली मानक के अनिरूप नही बन रही| लक्ष्मण सिंह नें बताया कि डीएम नें उनकी मांगों पर सहमति दी है| यदि कार्यवाही नही होती है तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की जायेगी।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?