कायमगंज ,फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संयुक्त सहमंत्री एवं कायमगंज नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता , जिला महामंत्री मनोज कौशल , प्रदेश संगठन मंत्री एवं नगर महामंत्री अमित सेठ, मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा तथा अतुल गुप्ता ,जितेंद्र रस्तोगी, विधानसभा क्षेत्र युवा संगठन अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम ,अखिलेश शर्मा, अरुण सक्सेना ,सुमित गुप्ता, सतीश चंद्र अग्रवाल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव उर्फ कल्लू आदि पदाधिकारियों ने अपना स्तीफा प्रदेश कार्यालय को प्रेषित किया है। संगठन से अलग होने के बारे में इन पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पिछले लंबे समय से लगातार संघर्षरत रहते हुए संगठन की सेवा की। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष कंछल की नीतियां संगठन हित में ना होकर निजी हित में अधिक हैं।इसी के साथ स्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की अशोभनीय भाषा शैली से भी बे सभी आहत हैं। इसलिए त्रस्त होकर अपना सभी पदाधिकारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से सामूहिक स्तीफा दे रहे हैं । उन्होंने अपना स्तीफा तत्काल स्वीकृत करने के लिए भी कहा है। यह पूछे जाने पर कि अब उनका अगला निर्णय किस संगठन में जाने के लिए होगा, पर संजय गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि कल तक आपस में विचार करने के बाद ,तत्काल निर्णय ले लिया जाएगा। कि अब उन्हें किस संगठन में जाकर व्यापारियों के हितों के लिए काम करना है।
संवाददाता अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
