कन्नौज,आरोही टुडे संवाददाता,
ज्ञानेंद्र दुबे की रिपोर्ट
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के सरदामई गांव में बीती रात पेशाब करने के लिए गई बुजुर्ग महिला पर कच्ची दीवार ढह गई। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। नाले की सफाई के लिए मलबा हटाने के दौरान ग्रामीणों को महिला के दबने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति व बेटे का कई साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। वह घर पर अकेली रहती थी।
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के सरदामई गांव निवासी मिठानी देवी उर्फ माया देवी (50) पति दर्शन लाल
मेहनत मजदूरी कर अपना पेट पालती थी। बीती रात वह पेशाब करने के लिए गई थी। तभी अचानक उनके ऊपर कच्ची दीवार गिर पड़ी। मलबा के नीचे दबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका घर पर अकेली रहती थी। उसके पुत्र प्रमोद का मुंबई में करीब 15 साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जबकि पति की पंजाब में 25 साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। दीवार गिरने के कारण नाली बंद हो गई थी। सोमवार को ग्रामीण जब बंद नाली का मलबा हटा रहे थे। तभी महिला की साड़ी दिखाई पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतक माया देवी की चार पुत्रियां है। जिनकी शादी हो चुकी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व नायब तहसीलदार दीपक गौतम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
