नगर निकाय के चुनाव में भी जीत दर्ज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी दमदारी के साथ जुटना होगा- श्रीमती प्रतिभा शुक्ला

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज़

भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव से संबंधित बैठक हुई। जिसमें प्रदेश सरकार की मंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी श्रीमती प्रतिभा शुक्ला वारसी मुख्य अतिथि के रूप में रही।
चुनाव प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद आगामी नगर निकाय के चुनाव में भी जीत दर्ज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी दमदारी के साथ जुटना होगा।
इसके लिए सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मतदाता जोड़ो अभियान कार्यक्रम से जुड़ेंगे। जिसके लिए घर-घर जाकर संपर्क करके मतदाता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। संगठन प्रत्येक चुनाव को महत्व देता है चाहे विधानसभा का बड़ा चुनाव हो या नगर निकाय का छोटा चुनाव। पार्टी के लिए प्रत्येक चुनाव कार्यकर्ता को गंभीरता से लेना है। पिछली सरकारों ने बिजली-सड़क-पानी जैसी गंभीर मुद्दों पर कभी महत्व नहीं दिया। लेकिन 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बड़ी सरकार ने नगर निकायों को विकसित करने की कार्य योजना पर कार्य प्रारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया जिससे शहरों की गलियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनी। पार्टी कार्यकर्ता फर्रुखाबाद नगर पालिका के चुनाव में पार्टी का परचम लहराने के लिए जी जान से जुटे, ताकि विकास के नए आयाम स्थापित हो सके।
निकाय चुनाव सह प्रभारी सुनील तिवारी ने कहा भाजपा का कार्यकर्ता चुनावी मूड में तैयार रहता है इसी लिए 2022 की प्रचंड जीत के बाद निकाय चुनाव में भी पार्टी का परचम लहराएगा।


भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा आगामी नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष एवं 42 वार्ड के सभी पदों पर भाजपा का परचम लहरायेगे। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाता बनाने का कार्य करें।
नगर के सभी 357 बूथों पर मतदाता सूची का सत्यापन करें फर्जी मतदाताओं पर कड़ी नजर रखनी होगी। ताकि मतदाता सूची से फर्जी मतदाताओं का नाम हटाया जा सके प्रत्येक बूथ पर 50 वोट बनाने का लक्ष्य हासिल करना होगा। यह कार्य 7 नवंबर से 12 नवंबर के बीच किया जाएगा घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से प्रत्येक मतदाता तक पहुंच कर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचायी जाये।
फर्रुखाबाद नगर निकाय जिला संयोजक डॉ प्रभात अवस्थी ने कहा भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं पर आधारित संगठन है। पिछले चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेहनत और परिश्रम से विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत दिलाने का कार्य किया। कार्यकर्ताओं को अनुशासित होकर नगर निकाय चुनाव में भी जुटना होगा सभी कार्यकर्ताओं को दोगुनी गति के साथ कार्य करना होगा।

पूर्व सांसद अनिल शुक्ला बारसी ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार ने गांव गरीब किसान और नौजवान के लिए ऐतिहासिक कार्य की केंद्र व प्रदेश की योजनाएं लगातार जनहित के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक दिशा बदलने का कार्य किया विकास के मंत्र के साथ योगी सरकार निरंतर सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। निकायों में भी भाजपा सरकार ने कई ऐसी योजनाएं चलाई जिसका लाभ प्रत्येक जनमानस को सुनिश्चित हो रहा है।पिछली सरकारों में 24 घंटे विद्युत व्यवस्था नहीं थी वर्तमान सरकार शहर व गांव को भी 24 घंटे विद्युत व्यवस्था उपलब्ध करा रही है। आजादी के बाद कांग्रेस ने कभी देश के विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाया। वर्तमान की भाजपा सरकार ने विकास के नए नए आयाम स्थापित किए।

बैठक में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक चित्रा अग्निहोत्री, सरिता शाक्य कमला राठौर सुमन राठौर सरस्वती वर्मा सुजाता सिंह जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत जिला मंत्री अभिषेक बाथम जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित रामकिशोर सैनी आदेश गुप्ता फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा फर्रुखाबाद पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी अनिल प्रताप सिंह विश्वास गुप्ता अशनील दिवाकर अंकुर मिश्रा रवि बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?