Download App from

आज का राशिफल, जाने क्या कहते हैं आज आप के सितारें…..

आज का राशिफल
रविवार,13-11-2022

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर संबंधी कार्य हेतु आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। स्थानपरिवर्तन भी संभव संभव है। आपके रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। मित्रपक्ष से आज भी सहयोग मिल सकता है।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।नए कार्यों की शुरुआत आप कर सकते हैं। हालाँकि प्रारंभिक अड़चने भी संभव है। आय में भी वृद्धि संभव है। भ्रमण से व दूसरे लोगों की बातों में बिना-विचारे आने से आज भी आपको बचना चाहिए।

मिथुन राशि- आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भाँति संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। कामकाज में आपके लिए कुछ अच्छी संभावना भी बन सकती है। किसी कार्य विशेष की सफलता से आपको ख़ुशी मिल सकती है। बौद्धिक तौर पर आज आप काफ़ी रचनात्मक व सृजनात्मक रह सकते हैं। हालाँकि घूमने-फिरने व मनोरंजक विषय-वस्तुओं की तरफ आपका अधिक झुकाव रह सकता है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके ज़रूरी कार्य हल होंगे। विदेश संबंधी योजनाओं में प्रगति मिलेगी। लेक़िन आत्मविश्वास में कमी व मन उदास रह सकता है। अनावश्यक अपव्यय भी संभव है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नती व प्रगति की अच्छी संभावना बन रही है। आपका रूका हुआ पैसा वापस आ सकता है। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको उन्नती और प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। नई नौकरी के लिए किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। शासन-प्रशासन से जुड़े कार्य हल होंगे। अधिकारी वर्ग से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। किसी अर्थपरक यात्रा पर जाने की संभावना बन सकती है। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य एकाएक बनने शुरू होंगे। हालाँकि भगदौड़ भी अधिक रह सकती है। आपके कूछ महत्वपूर्ण कार्य भी हल होंगे। लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। उच्च शिक्षा संबंधी योजनायें हल होंगी।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में विशेष प्रयत्नों के बाद कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। लेक़िन आज आपको जोख़िम वाले कार्यों व धन निवेश के बारे में निर्णय सोच-विचारपूर्वक लेने चाहिए।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। यदि आप नई व्यावसयिक गतिविधियों से जुड़ना चाहते हैं, तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेंगे। यदि आप किसी विवाद व समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपको कुछ राहत मिलने वाली है।

 

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति कारक अवसर हासिल होंगे। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। रोज़गार परक योजनायें सफल होंगी।

कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अच्छी प्रगति होगी।करियर संबंधी कुछ अच्छी संभावनाएं भी उत्पन्न होंगी, लेक़िन निर्णय लेने की स्थिति में द्विविधा व मन की अस्थिरता रह सकती है।

 

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालांकि कामकाज संबंधी कुछ अच्छी संभावनाएं भी आपके लिए बन सकती है। लाभ के साधनों में भी वृद्धि संभव है। लेकिन शिक्षा संबंधी मामलों में निर्णय लेने में जल्दबाज़ी ना करें। दिन की अनुकूलता के लिए विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें या ॐ विष्णवे नमः का मंत्र का जप करें।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?