Download App from

UP Weather: 17 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड-कोहरा


पश्चिम दिशा से हवा चल रही है। हवा में नमी अधिक है, इससे ठंड बढ़ रही है। आगामी तीन से पांच दिनों तक पश्चिमी हवा चलेगी और ठंड बढ़ जाएगी।

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) की मानें तो आज 13 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के पास पहुंचेगा, जिसके बाद 15 नवंबर को इसका असर गंगा के मैदानी क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है। बादल छा सकते है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलना शुरू होगा। गाजियाबाद व नोएडा में कोहरा छाएगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा के कारण अगले दो से तीन दिन तक कानपुर में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। सुबह व शाम को धुंध व कोहरा छा सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों बाद प्रदेशभर में ठंड बढ़ने की संभावना है। प्रयागराज व आसपास के जिलों में आगामी दिनों में अधिकतम व न्‍यूनतम तापमान में कमी आएगी। वातावरण में नमी की मात्रा कम होने के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। चार दिनों के बाद 17 नवंबर से कोहरे और धुंध के संकेत है। पश्चिम दिशा से हवा चल रही है। हवा में नमी अधिक है, इससे ठंड बढ़ रही है। आगामी तीन से पांच दिनों तक पश्चिमी हवा चलेगी और ठंड बढ़ जाएगी।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?