Download App from

गृहकलह से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन मौके से फरार

राजेपुर,फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज़

अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

महिला नें गृहकलह से तनाव में आकर फांसी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली| घटना के बाद से ससुराली मौके से फरार हो गये|
थाना क्षेत्र के ग्राम कड़क्का निवासी 28 वर्षीय विनीता पत्नी अनिल कुमार गृह कलह से परेशान चल रही थी| उसका पति अलीगढ़ तिराहे पर चाट की ठेली लगाता था| मंगलवार शाम को 5 बजे विनीता ने घर के कमरें में रस्सी से फांसी लगा ली| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| परिजन मौके से फरार हो गये| महिला का शव घर पर पड़ा रहा| विनीता का मायका शदुल्लापुर थाना सांडी हरदोई में है| उसका अनिल से बीते 8 साल पूर्व विवाह हुआ था| उसके एक पुत्र 5 वर्षीय आर्यन व अंश 2 वर्ष है| पुलिस घटना के बाद भी परिजनों की सूचना के इंतजार में हाथ पर हाथ रखे नजर आयी|
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश नें बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही मिली है| तहरीर आनें पर कार्यवाही होगी|

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?