Download App from

पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज़

दुष्कर्म के फरार चल रहे आरोपी को पुलिस नें दबोच लिया| उसे गिरफ्तार कर उसका न्यायालय के लिये चालान कर दिया| न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी जदीद निवासी 22 वर्षीय शिवम पुत्र दिनेश दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था| पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी| शिवम पर बीते 8 जुलाई 2022 को दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया गया था| पुलिस नें सोमवार को मसेनी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया | दारोगा योगेश कुमार नें उसकी गिरफ्तारी की है|

संवाददाता अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?