Download App from

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 25 हजार इनामी बदमाश, दो पुलिसकर्मी हुए घायल

मुठभेड़ में मारा गया इनामी बदमाश पिंकू यादव: गोली से पुलिसकर्मी घायल

 


कायमगंज, फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज़

शातिर यामी अपराधी अपराधी देवेंद्र उर्फ पिंकू यादव आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। कोतवाली ली कायमगंज पुलिस एसओजी टीम व सर्विलांस टीम की आज सुबह तड़के तेड़ीकोन के निकट पिंकू यादव से सामना हो गया। इसी दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से पिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस गंभीर घायल पिंकू को सीएससी कायमगंज ले गई।डॉ विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायल पिंकू को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर मनोज पांडे ने घायल का उपचार किया इसी दौरान पिंकू की मौत हो गई। बताया गया की पिंकू की गोली से कोतवाली कायमगंज के उप निरीक्षक राजेश कुमार एवं एसओजी का सिपाही सचिन चौहान घायल हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा लोहिया अस्पताल पहुंचे। एसपी ने इनामी बदमाश को मारने वाली पुलिस टीम को बधाई दी। मालुम हो की पुलिस ने वांछित अपराधी पिंकू पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था पिंकू करीब 6 वर्षों से कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम चांदपुर में मकान बनाकर रहता था। वह जनपद कन्नौज थाना विशुनगढ़ के ग्राम प्रानपुर पलौरा का था मूल निवासी 
पिंकू ने बीते बरसों पूल गांव के ही कोटेदार रामनरेश तिवारी की हत्या कर उनके शव को आवास विकास कॉलोनी के नाले में फेंक दिया था। बताया गया कि पिंकू पटियाली क्षेत्र के एसडीएम हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है। पिंकू कभी-कभी गांव आता था बीते 3 माह से उसको गांव में नहीं देखा गया। पिंकू के एक पुत्र व एक पुत्री है पत्नी बच्चों के साथ लखनऊ में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है।

पिंकू पर 19 मुकदमे है दर्ज

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मीडिया को बताया कि आज सुबह 4 बजे कायमगंज पुलिस व सर्विलांस टीम ने बदमाश आने की सूचना मिलने पर बाइक सवार की घेराबंदी की। बाइक सवार टोके जाने पर नहीं रुका वल्कि उसने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने भी आत्मरक्षा जवाबी फायरिंग की, गोली लगने से घायल बाइक सवार को सीएससी कायमगंज ले जाया गया। वहां से घायल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया वहां डॉक्टर ने उसे बेड घोषित कर दिया।

घायल की पिंकू के रूप में शिनाख्त हुई है जो कोतवाली कायमगंज की लूट के मुकदमे में वांछित था। पिंकू पर 19 मुकदमे दर्ज हैं कोतवाली फर्रुखाबाद के हिस्ट्रीशीटर पिंकू ने अपने दो साथियों की मदद से गांव के कोटेदार रामनरेश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। पिंकू ने अपने साथियों के सहयोग से पटियाली में दुकान से लूटपाट की थी और विरोध करने पर रिटायर्ड एसडीएम रामौतार गुप्ता की हत्या कर दी थी। मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों को सीएससी कायमगंज में भर्ती कराया गया जिनकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों के पैनल एवं वीडियोग्राफी के दौरान पिंकू के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

संवाददाता अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?