Download App from

युवा प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू महासभा विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में ‘पठान’ फ़िल्म का विरोध कर पुतला फूंका

फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज़

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होने से पहले ही विवादों में है।  हिन्दू महा सभा नें इसका कड़ा विरोध किया है| नारेबाजी करते हुए शाहरुख खान का पुतला फूंका।


शहर के लाल दरवाजे पर युवा प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू महासभा विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारी एकत्रित हुए और ‘पठान’ का विरोध कर पुतला फूंक दिया| कहा कि शाहरुख खान ने आने वाली फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर हिंदू सनातन धर्म के केसरिया रंग को बदनाम करने का काम किया है। उसे हिंदू समाज कतई बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। शाहरुख खान हिंदू संस्कृत को बदनाम कर रहे हैं।

आदित्य दीक्षित नें कहा की इस तरह की फिल्मे सेशर बोर्ड को पास ही नही करनी चाहिए| जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक नें कहा की फर्रुखाबाद के किसी भी सिनेमा घर में फिल्म को चलने नही दिया जायेगा| जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रियंका ठाकुर, अभिषेक मिश्रा, प्रमोद दीक्षित, भानु प्रताप, लकी पाल, सचिन शर्मा, जितेन्द्र वर्मा , दीपक शर्मा, अक्षय अरोरा आदि रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?