Download App from

विकास भवन के सभागार में लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध गोष्ठी का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद ,आरोही टुडे न्यूज़

विकास भवन के सभागार में लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध गोष्ठी का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मोली, समाजसेविका डॉ रजनी सरीन, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, उपायुक्त स्वतः रोजगार योगेन्द्र पाठक ने दीप प्रज्वलित कर व पुष्पार्चन कर किया |


इस मौके पर अंजना सीता आदि ने समूह प्रार्थना इतनी शक्ति हमें देना दाता की प्रस्तुति दी वहीं सलोनी ने प्रेरणा गीत जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो का सस्वर गायन किया। यह जागरुकता अभियान 25 नवम्बर से 23 दिसंबर तक चलाया जाएगा। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एम.अरूणमोली ने अपने जीवन की कुछ बातों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे कैसे विपरीत परिस्थितियों में रहकर आज उन्होंने ये लक्ष्य प्राप्त किया। हिम्मत, लगन व मेहनत से हम हर मुकाम हासिल कर सकते हैं।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आकांक्षा सक्सेना ने कहा कि हमे ऐसी गोष्ठी की आवश्यकता ही क्यों पड़ती है हम खुद कितना प्रयास करते है कि हम अपनी पहचान स्वयं बना सके। क्या हमने कभी यह प्रयास किया कि अगर हमारे सामने कुछ गलत हो रहा है तो हम आवाज उठा पाए। क्या हमने लड़की पैदा होने पे हमने उतनी खुशी दिखाई जितनी लड़के के होने पर होती है। क्या हमने दहेज प्रथा का खुल कर विरोध किया। क्या हम लड़की को भी आत्मनिर्भर होने के लिए प्रोत्साहित किया जो हमने लड़के के लिए किया। अगर नही तो समानता का अधिकार कैसे। आपने यदि स्वयं नहीं सोचा की हमको आगे बढ़ाना है तो हमे कोई क्यों ही बढ़ाएगा।
डॉक्टर रजनी सरीन ने कहा कि औरतों के पास सही गलत समझने की शक्ति होती है लेकिन उसका सही इस्तेमाल नहीं करती।
जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा कि आज भी मैंने देखा है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं सशक्त नहीं है। शिक्षित नहीं है यह बड़ा कारण है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा देश की उन्नति में मातृशक्ति का विशेष योगदान है कोरोना काल में घर की स्थिति सामान्य बनाए रखने में महिलाओं का विशेष योगदान रहा उन्होंने बड़ी निष्ठा के साथ अपने घर परिवार के लोगों को संभाला। माननीय प्रधानमंत्री महोदय ने मातृशक्ति के लिए विशेष कार्य किए हैं।


कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की रंजना पाल देवकन्या व राजन देवी ने अपनी सफलता की कहानी बतायी | उपायुक्त स्वरोजगार योगेंद्र पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी बढ़पुर भावना यादव, जिला मिशन प्रबंधक अवनीश कुमार, डॉक्टर महेंद्र कुमार नामदेव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?