Download App from

32 लाख रूपये चोरों नें किए साफ,परिजनों के उड़े होश,पुलिस छानबीन में जुटी

फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज़

बीती रात बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में रखे 32 लाख रूपये चोरों नें साफ कर दिये| सुबह जानकारी होनें पर परिजनों के होश उड़ गये| सूचना पर पंहुची पुलिस नें छानबीन की| गुस्साई भीड़ नें मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया|


शहर कोतवाली क्षेत्र के आलू मंडी सातनपुर गाँव के सामने अवधेश शाक्य की बाप-दादा बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है| अवधेश शाक्य बीती रात लगभग 6:30 बजे दुकान को बंद कर दुकान की दूसरी मंदिल पर बने मकान में अपनी तीन पुत्री, एक पुत्र व भतीजे के साथ सो रहे थे | सुबह लगभग 4 बजे जब अवधेश लघुशंका के लिए उठे तो देखा नीचे दुकान के कमरें का ताला खुला पड़ा है| नीचे आकर देखा तो दुकान के कमरे से 32 लाख रूपये की नकदी गायब थी| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और छानबीन शुरू की| अवधेश शाक्य से रुपयों के बारे में पड़ताल की| उसी दौरान अवधेश शाक्य नें तेज आबाज में पुलिस की पूंछताछ का विरोध किया| परिजनों नें भी अकेले में अवधेश से की जा रही पूंछताछ को गलत बताया| शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गये और पुलिस कार्यवाही के खिलाफ सड़क पर बल्ली डालकर जाम लगा दिया|

सूचना मिलने पर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला और कई चौकी इंचार्ज मौके पर आ गये| उन्होंने भीड़ को समझाकर शांत किया| इसके बाद छानबीन शुरू की| अवधेश शाक्य नें अपने एक परिचित पर ही चोरी का आरोप लगाया| अवधेश के अनुसार चोर उनके पड़ोस में बन रहे निर्माणाधीन मकान से चढ़ा और घर में दाखिल हो गया| जिस पर पुलिस नें आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया| शहर कोतवाल नें बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?