Download App from

होमगार्ड जवान व उसके भाई के घर से लाखों के जेबरात व नकदी चोरी

राजेपुर,फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज़

अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

बीती रात चोरों नें पुलिस को नया होमवर्क दे दिया| होमगार्ड जवान व उसके भाई के घर से लाखों के जेबरात व नकदी चोरी कर ली| मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और छानबीन की| फिलहाल पुलिस हवा में लाठी चला रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम बमियारी निवासी अनिल कुमार होमगार्ड के जबान है| वर्तमान में एसडीएम अमृतपुर की सुरक्षा में उनकी तैनाती है| बीती रात अनिल कमरें में सो रहे है| वहीं पत्नी अनीता दूसरे कमरें में बच्चों के साथ सो रहीं थी| आधी रात के 12:10 बजे अनीता पेशाब के लिए जागीं तो देखा की सामने वाले कमरें का कूड़ा टूटा हुआ है | पास जाकर देखा तो चोरी की जानकारी हुई| अनीता नें बताया की लगभग एक दर्जन चोर कमरें में घुसे थे| अनीता को देखकर चोर उसके सामने ही दो बक्सें उठा ले गये| शोर मचाया तो पता चला की उनके पति के कमरें का दरवाजा चोरों नें बाहर से बंद कर दिया है| जिसकी अनीता नें कुंडी खोली| होमगार्ड अनिल नें अपने पड़ोस में रह रहे भाई संजीब को आवाज दी| संजीब जब जागा तो देखा की उसके भी दो कमरों के ताले खुले पड़े हैं| अनिल नें मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी|

आधी रात को थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश मौके पर आ गये| उन्होंने छानबीन की| गुरुवार सुबह सीओ रविन्द्र नाथ राय व थानाध्यक्ष फिर जाँच करनें पंहुचे| उन्होंने छानबीन की| अनिल नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे होमगार्ड व उसके भाई संजीब के लाखों के जेबरात 40 हजार की नकदी चोरी होनें की बात की| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश नें बताया कि चोरी हुई है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच की जा रही है| सीओ रविन्द्र नाथ राय नें बताया की छानबीन की जा रही है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?