Download App from

विधायक व जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारम्भ, अधिकारियों व कर्मचारियों को नियमों की दिलाई शपथ

फर्रुखाबाद ,आरोही टुडे न्यूज़

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ किया गया। यह दिनांक 5 जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक मनाया जाएगा | इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं जनसामान्य को यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ दिलायी।

विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में जनपद में 371 सड़क दुर्घटनाओं में 171 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 241 व्यक्ति घायल हुए हैं| उन्होंने कहा कि नियमों का पालन न करना एक आदत सी बन गयी है जिससे जनहानि होती है। उन्होने सभी से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियम व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें। सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जनपद में बड़े स्तर पर प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है| सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सड़क सुरक्षा माह मनाया जाता है | यातायात नियमों का पालन जुर्माना बचाने के लिए नहीं बल्कि अपनी जान बचाने के लिए कीजिये | एक छोटी सी गलती हमसे सब कुछ छीन लेती है |

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी का जीवन अनमोल है इसलिए वाहन चलाते समय यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें। यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जाए। सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सभी स्तर के विद्यालयों, समस्त थानों, ब्लाकों एवं तहसीलों में बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार कराया जाए। विद्यालयों में प्रेयर के दौरान प्रत्येक दिन यातायात नियम सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ ग्रहण करायी जाए। विद्यालयों में बच्चों द्वारा यातायात नियम सड़क सुरक्षा नियम पर प्रतियोगिताएं करायी जाए। प्रतियोगिता में अब्बल होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाए।

एआरटीओ ने कहा कि अगर आप वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करेंगें तो आपकी जिन्दगी सुरक्षित रहेगी | ज़रा सी चूक जान की दुसमन बन जाती है सुरक्षित वाहन संचालन व जागरूकता ही आपकी जान बचा सकती है |

इस दौरान सड़क सुरक्षा के नियमों को पूरे जनपद में प्रचारित करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को विधायक नागेंद्र राठौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, इस प्रचार वाहन में वीडियो क्लिप्स के माध्यम से जनपद के प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रचार किया जाएगा यह प्रचार वाहन जनपद में 15 जनवरी तक संचालित रहेगा |

बैठक में अपर जिलाधिकारी सुभाष प्रजापति, क्षेत्राधिकारी नगर , एआरटीओ ब्रजेन्द्र नाथ चौधरी, पीटीओ बीके आनंद सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी एवं संभ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?