Download App from

वाईजेकेवीएस क्लब द्वारा आइडल 2023 गायन, नृत्य, भारतीय परंपरागत मॉडलिंग एवं सुपर मॉम, सुपर डैड ,नृत्य प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले एवं पुरुस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज़

वाई जे के वी एस क्लब द्वारा फर्रुखाबाद आइडल 2023 गायन, नृत्य, भारतीय परंपरागत मॉडलिंग एवं सुपर मॉम सुपर डैड नृत्य प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले एवं पुरुस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी जी, संस्था सचिव मूलचंद्र बाथम, प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव, आयोजक संजीव बाथम एवं टीम के अन्य सदस्यों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

आयोजन कृष्णा देवी बालिका डिग्री कॉलेज आवास विकास में किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका में गुरुवचन सिंह, सुधि सक्सेना, अनुभव लाल, प्रियंका मैसी रहे। गायन प्रतियोगित के सीनियर वर्ग में सत्यम ठाकुर प्रथम, रहमान अली द्वितीय, नैंसी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। रितम कुलश्रेष्ठ, कोमल दीक्षित, वंश मिश्रा, योगेश कुमार, कामरान आदि ने नए व पुराने गानों को गाकर समां बांधा। साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चों में विनायक दुबे प्रथम, अनन्या गुप्ता द्वितीय, उन्नति गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में तनवी राजपूत, आराध्या कपूर, विधि, फलक, मालविका, वैष्णवी दीक्षित ने नए पुराने व क्लासिकल गानों पर अपनी कला दिखाई। वहीं पार्थ गुप्ता ने देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।

सब जूनियर वर्ग में देवांशी सिंह, आकांक्षा कश्यप, अनिका कटियार, मिष्टी वर्मा, नित्या पाण्डे, आम्वी सिंह, भूमि, मालविका, दृष्य, उर्वशी चौहान आदि ने नृत्य कर सभी का मन मोहा। भारतीय परंपरागत मॉडलिंग में सीनियर वर्ग से मानसी ठाकुर, सोनाली मौर्य, रागिनी शर्मा, इशू सक्सेना, पूजा सिंह, मयंक दीक्षित, आकाश चौधरी, विशाल गुप्ता, मनीष वर्मा, शिवम, करण राज सिंह, छिबरामऊ से जया पांडे, कानपुर से वंशिका गुप्ता, लखनऊ से कशिश कश्यप आदि ने भारत की विभिन्न प्रदेशों की पोशाक पहनकर प्रदर्शन किया । जूनियर वर्ग में विख्यात सिंह, श्रीहरन, पार्थ गुप्ता, आरोही अग्रवाल, फलक गुप्ता, पावनी गुप्ता ने मॉडलिंग की। इस मौके पर आयोजक संजीव बाथम ने बताया कि क्लब द्वारा फर्रुखाबाद आइडल 2023 गायन नृत्य एवं भारतीय परंपरागत परिधान की मॉडलिंग प्रतियोगिता का ऑडिशन कराया जा चुका था इसमें चयनित प्रतिभागियों का फाइनल आज किया गया है। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को मिस्टर फर्रुखाबाद आइडल, मिस फर्रुखाबाद आइडल जैसे विभिन्न टाइटल से सम्मानित किया गया। शहर की विभिन्न युवक-युवतियों को मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के लिए भारतीय संस्कृति पर आधारित इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है इसमें युवक युवतियों ने भारत की संस्कृति पर आधारित परिधान पहनकर रैंप पर वॉक किया। जिसमें हमारे भारत देश के विभिन्न प्रांतों की झलक देखने को मिली। मिस्टर फर्रुखाबाद आइडल मयंक दीक्षित, मिस फर्रुखाबाद आइडल मानसी ठाकुर, प्रथम रनर अप विशाल गुप्ता, रागिनी शर्मा, द्वितीय रनर अप मनीष वर्मा, स्नेहा श्रीवास्तव रहीं। अन्य प्रतिभागियों ने सांत्वना पुरुस्कार प्राप्त किया। क्लब द्वारा ऐसी प्रतियोगिताएं करने का उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना और उसके बारे में अधिक से अधिक जानना और समझना है। जहां आज के भौतिक युग में लोग पाश्चात्य संस्कृति की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं ऐसे में लोगों को यह भी बताना और समझाना है कि हमारे भारत देश में भी विभिन्न संस्कृतियों है जो पाश्चात्य संस्कृति से भी बढ़कर है जिनका अपना एक स्वर्णिम इतिहास है और उनका अपना एक उद्देश्य भी है। हम भारतवंशी है और भारतीय संस्कृति पर हमें गर्व होना चाहिए और जब भी मौका मिले तो हमें अपनी संस्कृति के गौरवशाली इतिहास के बारे में आने वाली पीढ़ी को बताते रहना चाहिए। प्रतिस्पर्धा के माध्यम से प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति को जानने और समझने का मौका मिल रहा है। संचालन शिवम दीक्षित ने किया।

अनुराग कनौजिया, उज्जवल शाक्य, मोहम्मद रफी, गौरव कश्यप, प्रदीप बाथम, अभिषेक गुप्ता, गौरव गुप्ता, आशीष अग्रवाल, लोकेश राठौर, हर्षित गुप्ता, सुमित कुमार, विकास कश्यप, पुष्पेंद्र बाथम, विजय प्रताप, सुशील कश्यप, गौरव तिवारी, विश्वास सारस्वत, गुंजन अग्निहोत्री आदि ने व्यवस्था संभाली।

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?