Download App from

आपराधिक मामलों के निस्तारण के लिए लोक अदालतों का आयोजन किये जाने का निर्णय

फर्रुखाबाद ,आरोही टुडे न्यूज़

आगामी समय में होने वाली लोक अदालतों को सकुशल संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एससी एसटी एक्ट न्यायालय के न्यायाधीश महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई |

बैठक में आपराधिक मामलों के निस्तारण के लिए आगामी 8, 9, 10 और 11 फरवरी को लोक अदालतों का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया | तैयारी बैठक में दण्डित न्यायालयों द्वारा अब तक 195 मामलों का चिन्हांकन किये जाने की जानकारी दी गयी | लघुवादों से सम्बंधित अधिक से अधिक मामलों को विशेष लोक अदालतों व राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित किये जाने के लिए न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए | बैठक का संचालन प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज नरेन्द्र प्रकाश ने किया |

इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीन कुमार त्यागी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेन्द्र कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिविल जज एफटीसी शिवम् कुमार, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अखिल कुमार, अपर सिविल जज पारस यादव, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह, सिविल जज कुमारी जाग्रति गुप्ता, एसीजेएम सुश्री आरती मौर्या, सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी सुश्री आयुषी गोश्वामी, सिविल जज जूनियर जज एफटीसी रजत प्रकाश सोन आदि अधिकारी मौजूद रहे |

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?