Download App from

जिलाधिकारी ने राज्यस्तरीय नारीशक्ति महिला हॉकी की प्रतियोगिता -2023 का किया शुभारम्भ

फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज़

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने ब्रहम्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ में गुब्बारे छोड़कर एवं घोषणा कर राज्यस्तरीय नारीशक्ति महिला हॉकी की प्रतियोगिता -2023 का शुभारम्भ किया।


जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में महिला हॉकी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में हारना या जीतना महत्व नहीं रखता है महत्व रखता है कि आप कितना बेहतर प्रदर्शन कर रहे है।
इसलिये प्रतियोगिता में पूरे मन से भाग लें। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यह आयोजन एक मील का पत्थर साबित होगा और इससे प्रदेश की बेटियों को देश व विदेश में नई पहचान मिलेगी।
जिलाधिकारी ने जनपद में राज्यस्तरीय नारीशक्ति महिला हॉकी आमंत्रण प्रतियोगिता का आयोजन कराने पर जिला ओलम्पिक संघ फर्रुखाबाद को भी शुभकामनाएं दी।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?