Download App from

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा ने मैराथन का किया आयोजन

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज़

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में पूरे भारत में युवा मोर्चा के प्रत्येक जनपद में मैराथन का आयोजन किया गया उसी के निमित फर्रुखाबाद जनपद में टाउन हॉल से सुबह 9:00 बजे 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ आवास विकास भाजपा कार्यालय तक की गई। इसमें फर्रुखाबाद जनपद के 400 से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया एवं जो प्रतिभागी प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थानों पर रहें।उन सभी को पुरस्कृत किया गया।सत्यम कटियार जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो ने बताया कि युवाओं में प्रथम स्थान पर नीरज दीक्षित की टीम के योगेश कुमार पुत्र छोटे लाल को 5100 रुपए की राशि से पुरुस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान पर आनंद भारद्वाज पुत्र श्री जयप्रकाश को 2100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया। एवं तृतीय स्थान पर अजय करौली पुत्र श्री अरुण सिंह को 1100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया।


युवतियों में प्रथम स्थान स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद की मोहिनी ठाकुर पुत्री करण सिंह को 5100 रुपए की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान पर इशू शाक्य पुत्री श्री ज्ञानेंद्र सिंह को 2100 की धनराशि से पुरस्कृत किया गया एवं तृतीय स्थान पर ऋतु पांडे पुत्री अवनीश को 1100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया।
मंच पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक बुंदेला जिला महामंत्री अभय प्रताप सिंह कार्यक्रम संयोजक पल्लव सोमवंशी , स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज, कनोडिया कॉलेज के अध्यापक मौजूद रहे।


जिला अध्यक्ष भाजयुमो मयंक बुंदेला ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया। कि विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी जी के पिता का नाम विश्वनाथ दत्त और माता जी का नाम भुनेश्वरी देवी था। स्वामी जी के पिता कोलकाता के उच्च न्यायलय में वकील कार्यरत थे।
इसी बीच अध्यापकों ने भी स्वामी विवेकानंद के विचारो को रखते हुए बताया कि स्वामी जी कहते थे “एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ”
कार्यक्रम का संचालन जिले के महामंत्री राहुल राजपूत ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, अमित ठाकुर, जिला मंत्री विक्रांत तिवारी, अंकित तिवारी, जिला शोध प्रमुख अमन अवस्थी, जिला कार्यालय प्रभारी रोहित शर्मा,सोशल मीडिया प्रमुख मयंक गुप्ता ,नीरज दिक्षित, सिद्धांत सिंह ,रोहन कश्यप ,रानू दीक्षित सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?