Download App from

अमर ज्योति एसोसिएशन के द्वारा विवेकानंद जयंती पर आयोजित समारोह में पंहुची उच्च शिक्षा मंत्री

फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज़

विवेकानंद जयंती पर आयोजित समारोह में पंहुची उच्च शिक्षा मंत्री नें कहा की पिछली सरकारें केबल डिग्री देतीं थी| लेकिन योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर पूरा जोर दिया जा रहा है| उन्होंने स्वामी विवेका नन्द जी के जीवन पर प्रकाश डाला|
शहर के पांचाल घाट पर दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने बनाये गये विवेकानंद उद्यान वाटिका में स्वामी विवेका नंद जयंती समारोह का आयोजन अमर ज्योति एसोसिएशन के द्वारा आयोजित किया गया| जिसकी दुर्वाशा आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी नें की| मुख्य अतिथि के रूप में पंहुची उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी नें कहा कि स्वामी विवेका नन्द के बताये मार्ग पर हम सभी को चलनें की जरूरत है| उन्होंने युवाओं को नया मार्ग दिखाया है| इसके साथ ही मंत्री नें कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिये योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है|वहीं दूसरी तरफ पिछली सरकारें केबल डिग्री देनें का हीकार्य करती थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनकी प्राथमिकता में नही था| इसके साथ ही योगी सरकार प्रयास में है कि राष्ट्रीय शिक्षा निति को और अधिक प्रभावी बनाया जाये| मंत्री नें कहा कि बीजेपी की लोकप्रियता हर चुनाव में सामने आती है| जनता चुनाव में प्रमाणित करती है कि बीजेपी की लोकप्रियता क्या है|

जनपद हरदोई के सवायजपुर के विधायक मानवेन्द्र सिंह रानू, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप सिंह नें भी अपने विचार रखे| आचार्य अतुल अग्निहोत्री नें शंख ध्वनि व आरती बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया| संचालन राम जी वाजपेयी ने किया| संस्था के महासचिव प्रमोद तिवारी, संस्थापक अवनीश त्रिवेदी, अरुण दुबे बाबा, अन्नू दुबे, अरुण त्रिवेदी, शशांक शेखर मिश्रा, गौरव अग्निहोत्री, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित, अनिलेश मिश्रा, सौरभ दीक्षित, शिवम मिश्रा, जीतू वाजपेयी आदि रहे|

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?