कायमगंज,फर्रुखाबाद ,आरोही टुडे न्यूज़
गाय को माता शब्द के संबोधन करने से ही कुछ नहीं होता बल्कि माता समझ कर उसकी सेवा करने से ही पुण्य फल की प्राप्ति हो सकती है | डॉक्टर महेंद्र गुप्ता ने गायों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म रजाईयां उड़ाते हुए यह बात कही |
कस्बा क्षेत्र के रहने वाले जिले के प्रमुख समाजसेवी डॉ महेंद्र गुप्ता पिछले कई वर्षों से सड़कों पर घायल लावारिस गायों पशुओं की सेवा उनका इलाज कर उनको नया जीवन दे रहे हैं | अब तक वह सैकड़ों आवारा गौ वंशों को नया जीवन दे चुके हैं | डॉ महेंद्र सच्चे समाज सेवक के साथ-साथ सच्चे गौ सेवक भी हैं वह जो भी जन सेवा गौ सेवा करते हैं वह पूरे तन मन धन को समर्पित करते हुए निस्वार्थ भाव से करते हैं धार्मिक मान्यताओं में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और इसी मान्यता के अनुसार जिले के प्रमुख समाजसेवी डॉ महेंद्र बेसहारा गायों का सहारा बनकर सभी के लिए एक मिसाल पेश कर रहे हैं |
विगत 20 सालों से नगर में व अन्य जगहों पर भी बेसहारा गायों के लिए सहारा बने डॉ महेंद्र ने एक गौ सेवा एंबुलेंस भी तैयार की है जिसके जरिए वह घायल बीमार और फंसी हुई गायों को बचाने के लिए प्रयोग करते हैं वह बिना कुछ सोचे समझे दिन हो या रात गाय को बचाने के लिए चल पड़ते हैं| बताते चलें कि डॉ महेंद्र ने अभी तक सैकड़ों गायों की जान बचाई है सूचना मिलने पर घायल गाय नाले में फंसी गाय या एक्सीडेंट में घायल हुई गाय को रेस्क्यू करने के लिए डॉ महेंद्र अपने सहयोगियों को लेकर तुरंत पहुंच जाते हैं | क्षेत्र में बेसहारा व बीमार गोवंश को देखकर उन्होंने उनकी सेवा करने का संकल्प लिया इसमें उन्होंने गायों के चारे पानी की व्यवस्था से लेकर उनकी बीमारी के उपचार में आने वाला खर्च तक वह स्वयं वहन करते हैं |
