Download App from

राहुल वर्मा ने मेला श्रीरामनगरिया के वैदिक क्षेत्र में चल रहे चरित्र निर्माण शिविर में प्रातःकाल किया यज्ञ

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज़

आर्य प्रतिनिधि सभा फर्रुखाबाद के तत्वावधान में मेला श्री रामनगरिया के वैदिक क्षेत्र में चल रहे चरित्र निर्माण शिविर में आज प्रातःकाल यज्ञ किया गया। यज्ञोपरान्त वेदों के प्रकांड विद्वान आचार्य चंद्रदेवब शास्त्री जी ने बताया कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए ईश्वर की उपासना प्रातः और सायं काल अवश्य करनी चाहिए। जैसे अग्नि के पास में बैठने से अग्नि के गुण ऊष्णता और प्रकाश मिलता है, ऐसे ही ईश्वर की भक्ति से मनुष्य को सुख, शांति, ऐश्वर्य, आनंद की प्राप्ति होती है।

समस्त दुखों से छूटकर सर्व सुखों की प्राप्ति का आधार ईश्वर भक्ति है। मनुष्य को परमात्मा की भक्ति अवश्य करनी चाहिए, क्योंकि परमात्मा की भक्ति से ही मनुष्य को शक्ति प्राप्त होती है। आचार्य जी ने बताया कि हमारे बंधन वही काट सकता है जो स्वयं बंधन में ना हो, और इस संसार में ईश्वर के अतिरिक्त दूसरा कोई नहीं है जो हमारे जन्म मरण रूपी बंधन को काटकर परमानंद की प्राप्ति करा सके, इसलिए मनुष्य के उद्देश्य में ईश्वर भक्ति का उद्देश्य सर्वप्रथम होना चाहिए।

यजमान के तौर पर सेवा पांचाल नगरी के संस्थापक राहुल वर्मा , नितिन गुप्ता, सुमित, वैभव सक्सेन अमित प्रकाश, संदीप आर्य, विकास, सचिन पाल, आदित्य शुक्ला शिवेंद्र कुमार श्रीवास्तव आकाश सोमवंशी शिवम मिश्रा रोहित आदि लोग मौजूद रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल