Download App from

बूथ सशक्तिकरण अभियान जिले स्तर के उपरांत विधानसभा व मंडल स्तर पर भी चलेगा- डॉ. अरूण पाठक

फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज़

शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण जिला कार्यशाला का आयोजन मुख्य अतिथि संगठन प्रभारी व विधान परिषद सदस्य डॉक्टर अरुण पाठक की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


संगठन प्रभारी विधान परिषद सदस्य डॉ अरुण पाठक ने जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया प्रदेश संगठन ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्य योजनाएं बनाई है। यह अभियान 1 मार्च से 30 मार्च तक चलेगा संगठन की बूथ समिति के नए प्रारूप के अंतर्गत अध्यक्ष सहित 11 कार्यकर्ता होंगे बूथ समिति की पिछली कार्यकारिणी 21 सदस्यों वाली थी। शक्ति केंद्र पर कोई बदलाव नहीं किया गया है संगठन का उद्देश्य है लगातार चुनावों में सफलता बनाए रखने के लिए बूथ का सशक्त होना चाहिए। चुनावों में जीत तभी सुनिश्चित होगी जब बूथ जीता जा सकेगा। यह अभियान जिले स्तर के उपरांत विधानसभा व मंडल स्तर पर भी चलेगा प्रत्येक मतदाता सूची पर भी नए पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। पार्टी व संगठन के प्रभाव को विस्तार देने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे इसके लिए कार्यकर्ता अभियानों को वास्तविकता के रूप में करें इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग प्रदेश कार्यालय द्वारा की जाएगी आगामी नगर निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनावों में पूरी ताकत के साथ पार्टी कार्यकर्ता जुटे।


भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया 1 मार्च से 30 मार्च के मध्य चलने वाले बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं 16 मार्च से 26 मार्च के मध्य बूथ गठन का कार्य होना है। 2022 विधानसभा चुनावों में 1626 बूथ थे जिसको संशोधित करते हुए 1529 बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों पर समिति 11 सदस्यों वाली बनाई जाएगी विधानसभा स्तर पर होने वाली कार्यशाला में मंडल पदाधिकारी,मोर्चा अध्यक्ष,मंडल टोली,शक्ति केंद्र संयोजक,अल्पकालीन विस्तारक,आईटी व सोशल मीडिया प्रमुख एवं मंडल की टीम अपेक्षित रहेगी। यह सभी सदस्य नई बूथ समिति का गठन करेंगे। बूत समिति का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनेगा जिसमें सभी सदस्य जुड़ेंगे। भूत समिति की पूरी जानकारी सरल एप्प डाउनलोड करनी होगी जिसके लिए सभी सदस्यों को 78200-78200 पर मिस कॉल करनी होगी।


इस जिला कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार ने किया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बीके गंगवार पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अभिषेक त्रिवेदी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक श्वेता दुबे जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित हेमचंद्र राजपूत धीरेंद्र वर्मा गोपाल राठौर विकास पांडे रामवीर सिंह चौहान मीरा सिंह ममता सक्सेना चित्रा अग्निहोत्री सरस्वती वर्मा मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?