Download App from

आज का राशिफल:मेष राशि से लेकर मीन राशि का पूरा हाल,देखें कैसा रहेगा आज आप का दिन

आज का राशिफल,06 मार्च 2023,सोमवार

मेष राशि: विद्यार्थियों के लिए सप्ताह का पहला दिन शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर लेकर आएगा लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस से बचें। यदि आप किसी व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी न लें क्योंकि समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। होली के मौके पर घर में खास व्यंजन बनाए जा सकते हैं। परिवार में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है और इसमें पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। अगर किसी सामाजिक संस्था से जुड़े हैं तो आज सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जा सकता है।

वृषभ राशि: आज सुबह से कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे और आपके अंदर की प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। व्यापारिक निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में यदि आपके कार्य रुके हुए हैं तो वह आज पूरे हो जाएंगे। वहीं निवेश करना है तो उसके लिए समय अनुकूल है, जिसमें भाग्य का साथ मिलेगा और बाद में आप उसका लाभ उठा सकेंगे। पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना बन रही है, जिसमें आपको अपनी माता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि: आज व्यापार में कोई डील फाइनल सकती है तो यह आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। साथ ही सरकारी अधिकारियों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य भी आज प्रगति की ओर बढ़ेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा, जिससे शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लें। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी, लेकिन सामाजिक गतिविधियों में व्यवधान आ सकता है। संध्या के समय गीत-संगीत बजाने में रुचि रहेगी।

कर्क राशि: आज अधिकारियों द्वारा आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और उसका फल भी मिलेगा। ननिहाल पक्ष से प्यार और स्नेह मिलेगा और मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। होली के मौके पर घर में कुछ खास व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं। भाई-बहनों के सहयोग से आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने मान सम्मान के लिए धन खर्च करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं। संतान के मजबूत भविष्य के कारण आज आपका उस पर प्रेम और विश्वास और भी मजबूत होगा जिससे आपको उसके भविष्य की चिंता नहीं होगी।

सिंह राशि: आज का दिन मिलाजुला रहने वाल है। आज धन की कमी से जो कार्य अटक रहा था, वह पूरा हो जाएगा। आपका मन धर्म-कर्यों के कार्यों में लगेगा और धार्मिक संस्थानों से भी जुड़ सकते हैं। विरोधियों पर आज आप प्रबल होंगे। कोर्ट-कचहरी का अगर कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको विजय मिलेगी। परिवार में आज किसी बात पर कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन आप धीरे-धीरे सारी परेशानियां खत्म कर देंगे। यदि शारीरिक कष्ट भी है तो आज से उसमें सुधार होने लगेगा। आज किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहें और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।

कन्या राशि: सप्ताह के पहले दिन ससुराल पक्ष से थोड़ी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यदि आप मीठे वचनों का प्रयोग करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा अन्यथा आपके संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। होली के मौके पर दोस्तों की वजह से खर्चा होने के योग है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों के बारे में अच्छा सोचेंगे, तो कुछ लोग इसे स्वार्थी समझेंगे। संतान पक्ष से कुछ हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी और दाम्पत्य जीवन में सुखों में वृद्धि होगी।

तुला राशि: तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में सप्ताह के पहले दिन अधिकार और पद में वृद्धि होगी। आपके पारिवारिक धन में भी आज वृद्धि होगी और आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगेंगे। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। यदि आप नए कार्यों में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और होली की वजह से व्यापार में भी धन लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। आज छात्रों को शिक्षकों का सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। होली के मौके पर दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे।

वृश्चिक राशि: आज व्यवसाय की वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों में कुछ रुकावट आ सकती है, जिससे आपका मन अशांत और परेशान रहेगा। छात्रों को आज उच्च शिक्षा से जुड़े काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धैर्य और प्रतिभा से धीरे-धीरे आप सारी परेशानियां खत्म कर देंगे और शत्रुओं पर विजय पाने में भी सफल रहेंगे। आपको लव लाइफ का ध्यान रखें और वाणी का प्रयोग ठीक से करें अन्यथा क्रोध आपके रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है जिससे आपके परिवार में अशांति का माहौल हो सकता है।

धनु राशि: सप्ताह के पहले दिन होली की वजह से व्यवसाय में किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई वाद-विवाद लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। भाग्य का साथ मिलने से आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आज आपकी बुद्धि, विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। आप में दान-पुण्य की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक कार्यों में भी रुचि लेंगे और सहयोग करेंगे। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और अपने खान-पान पर संयम रखें।

मकर राशि: आज होली की वजह से कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो आपको न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। होली के मौके पर घर में कुछ खास व्यंजन बनाए जाएंगे और शॉपिंग भी करनी पड़ सकती है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसे अवश्य करें, भविष्य में अच्छा खासा लाभ मिलेगा। कर्ज मुक्ति के प्रयास फलीभूत होंगे और लघु व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आज कड़ी मेहनत के बाद आपको कोई कीमती वस्तु प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि: आज काफी दिनों बाद पुराने मित्रों से भेंट होगी, इसलिए आवश्यकता के अनुसार ही धन खर्च करें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से आहत हो सकते हैं, इसलिए आपको उनके षड्यंत्रों से सावधान रहना होगा। छात्रों को अपनी भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए एकाग्र होकर तैयारी करनी होगी। माता-पिता-संतान के संबंधों में सुधार आएगा, लेकिन जीवनसाथी से विवाद होने की आशंका बन रही है। शाम को किसी रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है, जो फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि: आज अच्छी वृद्धि होगी और पिता का मार्गदर्शन व सहयोग सफल रहेगा। कई दिनों से रुका हुआ काम पूरा होगा। लव लाइफ में सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास असफल रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आज आपका मनोबल काफी अच्छा रहेगा। भविष्य को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। होली के मौके पर धार्मिक संस्थानों में जाएंगे और सहयोग भी करेंगे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?