फर्रुखाबाद ,आरोही टुडे न्यूज़
होली पर्व को सौहार्द पूर्ण मनाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है | एसपी के निर्देशन में जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों के कागजात आदि जांचें गए। नियम तोड़ने वालों के चालान कर समन शुल्क वसूला गया। चेकिंग अभियान देर शाम तक जारी रहा।
पुलिस ने क्षेत्र के तिराहे, चौराहों पर टीम को लगाकर चेकिंग अभियान चलाया | पुलिस की चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मचा गया। कई बाइक चालक दूर से ही चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर रफूचक्कर हो गए। वहीं फतेहगढ़ जिला जेल चौराहे पर टी आई रजनीश, टीएसआई विष्णु दुबे व हेड कांस्टेबल आरिफ ने चेकिंग अभियान में दो पहिया पर सवार होकर फर्राटा भर रहे चालकों के कागजात चेक किये | कागजात, बिना हेलमेट, बाइक पर तीन सवारियां बैठाए बाइक चालकों का चालान काटा गया | साथ ही चार पहिया वाहन के चालकों को रोककर सीट वेल्ट लगाने की हिदायत दी |
