Download App from

अज्ञात वाहन ने टक्कर से इकलौते बेटे की मौत हो जाने से परिजनों में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज़

बीते दिनों एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी | जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था | जिसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया | हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी | इकलौते बेटे की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया |

जानकारी के अनुसार कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी प्रधानाचार्य जानकी प्रसाद का इकलौता पुत्र हिमांशु शाक्य उर्फ़ पिंटू बीती 9 मार्च को अपनी बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर कादरीगेट स्थित ओपी लान से होकर गुजर रहा था | उसी दौरान उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी | जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया | घायल हिमांशु को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया | जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया | जहाँ हिमांशु की उपचार के दौरान मौत हो गयी |

यह जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिंटू अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया है। पूर्व प्रधानाचार्य जानकी प्रसाद शाक्य ग्राम सरैया में पुत्र हिमांशु के साथ एनजीओ चलाते थे। वहीं जानकी प्रसाद की पत्नी जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुई है।

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल