Download App from

25 मार्च को यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नाम एक और रेकॉर्ड दर्ज होने जा रहा

लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नाम एक और रेकॉर्ड दर्ज होने जा रहा है। 25 मार्च को उनकी सरकार के छह साल पूरे हो जाएंगे। इसके साथ वह यूपी में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन चुके हैं। योगी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होते ही उनके नाम लगातार छह साल छह दिन तक सीएम पद पर रहने का रेकॉर्ड होगा। यह राज्य में किसी भी मुख्यमंत्री के लिए अब तक की सबसे लंबी अवधि है। इससे पहले कांग्रेस के डॉ संपूणार्नंद 1954 से 1960 तक पांच साल 345 दिन राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

 

भाजपा के नेतृत्व वाली यूपी लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर समारोह की शुरूआत करेगी। इसमें योगी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्य महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह और अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री अपनी सरकार की छह साल की उपलब्धियां और पिछले छह साल में राज्य में हुए बदलावों के बारे में बताएंगे। वह बेहतर कानून व्यवस्था और रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के कारण राज्य में बने निवेश के अनुकूल माहौल के बारे में भी बात करेंगे।

255 सीटें जीतकर दूसरी बार सत्‍ता में आई बीजेपी-

इसी तरह प्रभारी मंत्रियों द्वारा जिलों में प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी। इन प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे। 2022 में राज्य विधानसभा में 255 सीटें जीतकर भाजपा राज्य में दूसरी बार सत्ता में आई। पार्टी की राज्य इकाई भी इस अवसर को विभिन्न कार्यों के साथ मनाएगी। वहीं जिलों में प्रभारी मंत्रियों के नेतृत्व में पत्रकार वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा 255 सीटें जीतकर दूसरी बार सत्ता में आई थी। इसके बाद 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल