फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज़
मुख्य अतिथि एवम् निर्वाचन अधिकारी आदरणीय श्री रमेश चंद्र त्रिपाठी एवम् विशिष्ठ अतिथि श्री बृज किशोर सिंह किशोर जी के दिशानिर्देशन में हिंदू नववर्ष के आगमन पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ त्रिपाठी जी व वृज किशोर जी ने स्वामी विवेकानंद एवम् भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण एवम् द्वीप प्रज्वलन कर किया । उपस्थित सभी सदस्यों ने वन्देमातरम गीत गाया तत्पश्चात शाखा अध्यक्ष श्री अमरनाथ गुप्ता ने मुख्य अतिथि श्री रमेश चंद्र त्रिपाठी जी का माल्यार्पण कर एवम् शाखा सचिव श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने विशिष्ट अतिथि कवि हृदय श्री बृज किशोर सिंह किशोर जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
शाखा के वरिष्ठ सदस्य श्री राजीव पुरवार ने पुष्प रूपी शब्दों के उद्बोधन से मंचासीन अतिथियों एवम् आगंतुक सभी सदस्यों का स्वागत किया। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में सभी का रोली अक्षत का तिलक कर सभी ने खुशी का इजहार करते हुए अबीर गुलाल एक दूसरे के लगाया। बृज किशोर सिंह जी ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित नियमों की सभी को जानकारी देते हुए सौहार्दपूर्ण तरीके से निर्वाचन में सहयोग करने के लिए कहा। अध्यक्ष पद के लिए सुदेश दुबे, सचिव के लिए सौरभ गुप्ता, वित्त सचिव पद हेतु अनिल सक्सेना,संगठन सचिव के लिए श्री गौरव मिश्रा एवम् महिला संयोजिका के लिए श्रीमती ममता कटियार का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सर्वसम्मत से करतल ध्वनि से सभी ने समर्थन किया। इस प्रकार शाखा के नवीन सत्र 2023_2024 के लिए श्री सुदेश दुबे अध्यक्ष, श्री सौरभ गुप्ता सचिव, श्री अनिल सक्सेना वित्त सचिव, श्री गौरव मिश्रा संगठन सचिव एवम् श्रीमती ममता कटियार महिला संयोजिका मनोनीत किए गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आदरणीय श्री रमेश चंद्र त्रिपाठी जी ने सभी नव निर्वाचित दायित्वधारियों को बधाई देते हुए अपने दायित्व का पूर्ण मनोयोग, ऊर्जा के साथ सभी सदस्यों को साथ लेकर परिषद के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए समाज सेवा, देश सेवा के कार्यों को करना है। त्रिपाठी जी ने परिषद के बारे में सभी को सूक्ष्म एवम् सारगर्भित जानकारी दी साथ ही परिषद के मूल मंत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण को ध्यान रखें। शाखा के उपाध्यक्ष श्री देव कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आने के लिए आभार व्यक्त किया ।सभी ने राष्ट्रगान गाया। अंत में सभी ने स्वल्पाहार का आनंद लिया। संचालन वरिष्ठ सदस्य आलोक रायजादा ने किया। कार्यक्रम में श्वेता दुबे, प्रीति रायजादा, पंकज वर्मा, अनुज गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव,पंकज सक्सेना,आशीष कुमार शर्मा, संजीव कटियार आदि की उपस्थित रही।
