Download App from

24 मार्च से तीन दिवसीय फर्रुखाबाद महोत्सव का होगा आयोजन, तैयारियां पूरी

फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज

आगामी 24 मार्च से तीन दिवसीय फर्रुखाबाद महोत्सव का आयोजन होनें जा रहा है | जिसकी कमान जिलाधिकारी के हाथ में होगी | सरकार के सत्ताधारी भी आयोजन में शामिल होंगे | जिला प्रशासन नें महोत्सव को भव्यता देनें के लिये पूरी ताकत झोंक दी है|


शहर के क्रिश्चियन कालेज मैदान में फर्रुखाबाद महोत्सव का आयोजन होना है| जिसका शुभारम्भ 24 मार्च को शाम 4 बजे प्रस्तावित है| जिसमे उत्सव, संस्कृति, साहित्य व पर्यटन का समावेश होगा| शुभारम्भ उच्च शिक्षा, विज्ञान व प्रोधौगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्यय, सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव आदि के द्वारा कराया जायेगा|
फर्रुखाबाद महोत्सव 24 से 26 मार्च रात 10 बजे तक चलेगा | इसके लिये तीन तीन में 24 कार्यक्रम करानें का खाका तैयार किया गया है| 24 मार्च को शुभारम्भ सहित 8 कार्यक्रम रात 9 बजे तक होंगे| दूसरे दिन 25 मार्च शनिवार को आधा दर्जन कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक चलेंगे | 26 मार्च को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक कुल 10 कार्यक्रम प्रस्तावित कियेगये हैं|
अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने क्रिश्चियन कालेज मैदान में चल रही महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया| महोत्सव में सरकारी विभिन्य विभागों के कुल 55 स्टाल लगेंगे| जिसमे सर्वाधिक खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित स्टाल लगेंगे| बच्चो के लिये झूलों की व्यवस्था के साथ ही खान-पान की व्यवस्था रहेगी| ईओ नगर पालिका रविन्द्र कुमार आदि रहे|

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?