Download App from

जानें कौन है प्रज्ञा सिद्धार्थ, जो बनेगी पूर्व सीएम मायावती के भतीजे आकाश आनंद की दुल्हन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी 26 मार्च को गुरुग्राम में प्रज्ञा सिद्धार्थ के साथ होगी।आकाश आनंद मायावती के सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश आनंद बुआ मायावती के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में हर मंच पर दिखाई दिए थे।

बता दें कि आकाश आनंद बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं।साल 2019 के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को स्टार प्रचारक बनाया था। सपा के साथ गठबंधन की घोषणा हो या मायावती का जन्मदिन हो, हर मौके पर आकाश साए की तरह मायावती के साथ रहे हैं।मायावती ने आकाश को पहली बार सहारनपुर की रैली में उतारा था।इसके बाद आकाश लगातार मंच पर नजर आते रहे।सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर बसपा को लाने वाले आकाश ही हैं।आकाश ने ही अपनी बुआ मायावती को ट्विटर का सही तरीके से इस्तेमाल करना सिखाया।

आकाश ने लंदन में एमबीए की पढ़ाई की है।यहां पर आनंद की मुलाकात प्रज्ञा सिद्धार्थ से हुई।प्रज्ञा भी यहां पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद आकाश और प्रज्ञा में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। अब प्रज्ञा 26 मार्च को गुरुग्राम में आकाश की दुल्हन बनने जा रहीं हैं।

जानें कौन है प्रज्ञा सिद्धार्थ

प्रज्ञा सिध्दार्थ अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं। प्रज्ञा ने लंदन से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। प्रज्ञा अब एमडी की पढ़ाई कर रही हैं। प्रज्ञा के पिता भी पेशे से डॉक्टर हैं।अशोक ने 2008 में नौकरी छोड़कर मायावती के साथ राजनीति में एंट्री की थी। साल 2009 में अशोक एमएलसी और फिर साल 2016 से 2022 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे।अशोक मायावती के सबसे खास माने जाते हैं।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल