Download App from

सपा के जिला कार्यालय पर मनाई गई डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती

फर्रुखाबाद,आरोही टुडे न्यूज़

महान समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया जी की 113 वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास फर्रुखाबाद पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया! इससे पूर्व उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आवास विकास स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया।
डॉ राम मनोहर लोहिया सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में निवर्तमान जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, डॉक्टर नवरंग सिंह यादव, महेंद्र सिंह कटियार, विवेक यादव, यूनुस अंसारी, हरगोविंद सिंह यादव, साजिद अली खान, राघव दत्त मिश्रा, मसरूर अहमद खान, शिव शंकर शर्मा, बंटी यादव, अशोक अंबेडकर, अनुराग यादव, आनंद यादव, शिवपाल सिंह यादव, नागेंद्र सिंह यादव, आयुष यादव, अजय यादव आदि ने अपने महत्वपूर्ण विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर अवधेश पांडे, आशुतोष दीक्षित, हर्ष गंगवार, शशांक सक्सेना, एमपी सिंह शाक्य, अंशुल यादव, आकाश शाक्य, बेचेलाल यादव, अजब सिंह शाक्य, छोटे सिंह यादव, खुर्शीद अहमद खान, तस्लीम खान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता चेयरमैन हरीश यादव ने की तथा संचालन निवर्तमान महासचिव मन्दीप यादव ने किया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल