Download App from

भाकियू (टिकैत गुट) ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा

राजेपुर, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज़

अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

जनपद फर्रुखाबाद के गांव आशा की मढ़ैया में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने शहीदों की कुर्बानी के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमे अमर शहीद भगत सिंह आदि शहीदों की कुर्बानी के उपलक्ष्य में उप जिलाधिकारी पदम सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। उप जिलाधिकारी पदम सिंह ने वहां पर मौजूद समस्त जनमानस को बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां दी। वहीं पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से संबंधित ज्ञापन भी दिया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी पदम सिंह को दिया। जिसमें उन्होंने बाढ़ से प्रभावित करीब 200 ग्रामों के बचाव हेतु पांचाल घाट से अमृतपुर तक गंगा के किनारे बांध बनाए जाने की मांग की। इलाहाबाद से मेरठ तक गंगा एक्सप्रेसवे को कन्नौज से फर्रुखाबाद से होते हुए बदायूं मार्ग तक जोड़ा जाए। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार निर्धारित मूल्य पर आलू की सरकार खरीदी कराई जाए। प्राकृतिक आपदा आंधी तूफान ओलावृष्टि , बरसात आदि से हुए किसानों की फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलवाया जाये। प्रदेश में सभी शहीद स्थलों व स्मारकों का सुंदरीकरण व छतरी आदि की व्यवस्था की जाए।जिलाधिकारी को संबंधित 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी पदम सिंह को सौंपा। जिसमें उन्होंने जिले में घूम रहे आवारा पशुओं को गौशाला में भिजवाए जाने की मांग की। अमृतपुर ग्राम सभा में आस्था के केंद्र सिद्ध सर्वाधिक प्राचीन स्थल भारत दास व जखईया महाराज के नाम ग्राम समाज की कुछ जमीन करवाई जाए। ग्राम आशा की मढैया में दक्षिण मैन मार्ग पर खड़ंजा, नाली,पुलिया आदि बनवाई जाए।

तहसील अमृतपुर के राजस्व कर्मचारियों द्वारा मौजा कंचनपुर में नापी गई खलिहान आबादी चकरोड की भूमि को कब्जा मुक्त करवाया जाए। जिले के सभी तालाबों को सरकार की मंशा अनुसार अतिक्रमण मुक्त कराकर खुदाई करवाई जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण में अपात्र लोगों की जांच कराई जाए व पात्र लोगों को आवास दिलवाए जाएं। ग्रामसभा बोहरा जहानगंज में हो रही चकबंदी प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए इससे किसानों की फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सके।पांचाल घाट गंगा पुल को गड्ढा मुक्त कराकर बदायूं मार्ग पर सड़क के फुट मार्गों पर मिट्टी डलवा कर बराबर करवाया जाए। मोहम्मदाबाद ब्लाक के ग्राम बराकेशव में वोटिंग के आधार पर चकबंदी प्रक्रिया निरस्त की जाए। जिसमें प्रभाकांत मिश्रा,कुलदीप अवस्थी, रामबरन वर्मा, छविनाथ शाक्य, हरिओम मिश्रा, अनिल सक्सेना, प्रांशु शर्मा आदि किसान मौके पर मौजूद रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

× How can I help you?