राजेपुर,फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज़
अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के नगरिया जवाहर में घर की चिंगारी से आग लगने से रखी हुई ₹5000 की नकदी व 50000 का अन्य सामान जलकर राख हो गया। जिसमें बक्से में आग लग गई, बक्से में रखा हुआ सभी सामान जलकर राख हो गया।नगरिया जवाहर निवासी नीलेश कुमार उर्फ बबलू के घर चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई।निलेश कुमार ने बताया है कि घर में खाना बन रहा था उसी वक्त चिंगारी से आग लग गई। जिसमें उन्होंने बताया कि ₹ 5000 नगद रखा हुआ था जो जलकर राख हो गया व 50000 का अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से गरीब का आशियाना उजड़ गया। आग की जानकारी ग्रामीणों को होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई।जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक की आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा हुआ सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने से घर में रखी हुई चारपाई,गद्दा,रजाई व समस्त सामान जलकर राख हो गया। जिसके कारण पूरा घर आज रात भर जागने को मजबूर है।जिसके बाद घर में सभी का रो रो कर बुरा हाल है। अभी तक शासन प्रशासन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें केवल शासन प्रशासन से ही कुछ राहत की मदद का इंतजार है। ग्रामीणों ने बताया है कि आग की लपटें बहुत तेज थी। आग पर काबू पाते पाते ग्रामीणों के हाथ पांव फूल गए।